इंदिरा चौक से चहल चौक तक निकाली पद यात्रा—जिला प्रभारी मंत्री मेघवाल ने शुरू किया कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
–विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ा अभियान दो माह तक चलेगा
श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर जिले में कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान गुरुवार को हर विधानसभा क्षेत्र के शहरी व देहात ब्लॉक में अभियान शुरू किया गया। इसके लिए पार्टी ने शहरी व देहात ब्लॉक के लिए एक-एक प्रभारी कॉर्टिनेटर बनाया है।
जिला मुख्यालय पर गुरुवार को शहर ब्लॉक से इंदिरा चौक से जिला प्रभारी मंत्री गोविंद राम मेघवाल व हाथ से हाथ जोड़ा अभियान के जिल प्रभारी रामसहाय बाजिया ने कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ा अभियान का आगाज किया।
श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में अभियान के देहात ब्लॉक समन्वयक रमेश शर्मा ने बताया कि इस पद यात्रा में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए। इसमें गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़,पीसीसी सदस्य विकास गौड़,नगर परिषद सभापति करूणा चांडक,शहर ब्लॉक समन्वयक भूप तालणिया,सेवादल के जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा,नमिता सेठी सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ जोड़ा यात्रा इंदिरा चौक से शुरू होकर चहल चौक तक गया। चहल चौक पर कांग्रेस पार्टी की सभा हुई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार की योजना,कांग्रेस की नीति व रीति के बारे में बताया।
——————-
रायसिंहनगर में कांग्रेस में गुटबाजी आई खुलकर सामने
विधानसभा क्षेत्र रायसिंहनगर में कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ जोड़ा अभियान में कांग्रेसी नेताओं में जुटबाजी खुलकर सामने आ गई। कांग्रेस पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी रही पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने अपने निवास से कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ जोड़ा यात्रा की शुरुआत की जबकि पूर्व विधायक सोहन नायक व दौलतराम नायक के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से यात्रा की शुरुआत की गई।