
गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ में दीवान सजा, लंगर बरताया
-दस्तार (पगड़ी) व गुरबाणी कण्ठ प्रतियोगिता का आयोजन
रायसिंहनगर (अनूपगढ़). शहीद नगर गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ में श्री गुरु रामदास चौथे पातशाह के प्रकाश पर्व पर समूह संगत व प्रबन्ध कमेटी की ओर से श्री अखण्ड पाठ भोग सोमवार को हैड ग्रंथी भूपेन्द्र सिंह ने अरदास के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद पंडाल में धार्मिक दीवान सजाए गए। इसमें हजूरी रागी बुढ़ा जोहड़ भाई जगशेर सिंह, गुरमीत सिंह, कथावाचक प्रवीण सिंह ने संगत को गुरु शब्द का कथा कीर्तन किया। इस अवसर पर अटूट लंगर बरताया गया। कार्यक्रम के दौरान दस्तार (पगड़ी) गुरबाणी कण्ठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रधान सुखपाल सिंह भुल्लर की ओर से पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नकद राशि इनाम के रूप में वितरित की गई। गुरबाणी कण्ठ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों का सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गुरु प्रकाश पर्व पर प्रतियोगिता दस्तार बंदी एवं गुरबाणी कण्ठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस समागम में मीत प्रधान, रणजीत सिंह गिल, हरदीप सिंह, सरदार हाकम सिंह गिल आदि संगत मौजूद रही।
Published on:
31 Oct 2023 01:43 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
