दसवीं टॉपर विद्यार्थी पहुंचे भ्रमण पर...
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नग्गी के प्रधानाचार्य शनिटर बिश्नोई ने बताया कि रमसा की ओर से यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले में दसवीं कक्षा में 50 टॉपर विद्यार्थियों को सीमा क्षेत्र का भ्रमण करवाया जा रहा है। इसी के तहत गांव नग्गी में बुधवार को हनुमानगढ़, बाडमेर, सीकर, झुंझनू व भरतपुर जिलों के 186 विद्यार्थी भ्रमण पर आए। सरपंच बलराजसिंह डीसी, रघुवीर बाना, बबलू झोरड़, महेन्द्र भुंवाल, श्योचंद, सांवता राम व वार्ड पंच शिवभगवान सहित काफी ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। सीमा चौकी पर सहायक कमाडेंट रितेश कुमार व निरीक्षक अमित त्रिपाठी ने बल की कार्य प्रणाली के बारे में बताया। प्रधानाचार्य ने बताया कि भ्रमण पर आए विद्यार्थियों ने श्रीगंगानगर क्षेत्र में पंजाबी संस्कृति का प्रभाव देखकर हैरानी जताई।