18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ अच्छे गुण विकसित करने व अनुशासन पर जोर

जाट लोक सेवक समिति की ओर से नौंवें जाट प्रतिभा सम्मान समारोह व सहभोज का आयोजन रविवार को व्यापार मण्डल पैलेस में सेवानिवृत्त जिलेदार भागीरथ भादू की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली 180 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

Google source verification

—नौंवा जाट प्रतिभा सम्मान समारोह व सहभोज कार्यक्रम आयोजित–
सादुलशहर (श्रीगंगानगर). जाट लोक सेवक समिति की ओर से नौंवें जाट प्रतिभा सम्मान समारोह व सहभोज का आयोजन रविवार को व्यापार मण्डल पैलेस में सेवानिवृत्त जिलेदार भागीरथ भादू की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली 180 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र भाखर ने किया।
समारोह के अतिथि संत आश्रम नाथवाना के माधोदास, भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, पंचायत समिति सदस्य डॉ. बृजमोहन सहारण, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र खीचड़, व भानुमति चौघरी, सादुलशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह कड़वासरा, जिला परिवहन अधिकारी विनोद कुमार लेघा, जिप के वरिष्ठ लेखाधिकारी विनीत सहारण और पूर्व सरपंच नत्थूराम दौवण ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का आगाज किया। समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र भाखर व सचिव भागीरथ डूडी ने समिति के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
वक्ताओं ने समाज में व्याप्त बुराइयों को त्यागने व बच्चों को उच्च शिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। इसके साथ बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार निर्माण करने, अच्छे गुण विकसित करने व उन्हें अनुशासित करने पर जोर दिया। समारोह में प्रबुद्ध नागरिक तुलसाराम नैण, स्वरूप जांगू, चेतराम स्याग, अमित नोजल, अजब सिंह खीचड़़, दयाराम कुल्हरी, हनुमान डेलू, ओमप्रकाश जाखड़, हनुमान झोरड़, महेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
——————————————
——-समारोह में ये प्रतिभाएं सम्मानित—-
समारोह में शैक्षणिक गतिविधियों में आरजू, दीपिका सहारण, दिवाकर खीचड़, वैभवी भादू, रिम्पिका चौधरी, निशान झूरिया, बिन्दू खीचड़, नेहा रानी, भावना गोदारा, अर्षिता, प्रशांत कूकणा, समीर गोदारा, नेहा गोदारा, रामानुंज, पारूल, ऋषिका बेनीवाल, मीमांशा चौधरी, पलक, अमित भाखर, कुमकुम, प्राक्षी, भावना तरड़, दीपक, नीतू, किरणा, समेस्ता, शीतल, राहुल, दीपिका, दीक्षा, रवीना, शशिदत्त, भावना गोदारा, ज्योति राहड़, पीयूष, राहुल कड़वासरा, अनीक्षा गोदारा, पलक, दीक्षा गोदारा, शिल्पा भाकर, हेमलता चौधरी, राम सिंह गोदारा, ऋतम्भरा सहारण, साकेत ढाका, आरजू चौधरी व प्रवीण कुमार ताखर, समिति सहयोगी हेतराम सहू, अमित जाखड़, संजय सहारण, विकास फोगाट, जगदीश प्रसाद न्यौल, कमला नैण, मनोहरलाल कड़वासरा, कृष्णलाल महिया, डॉ. राजेन्द्र सिहाग व कुलदीप सिंह, सेवानिवृत व प्रबुद्ध नागरिक प्रेम कुमार खीचड़, जग्गुराम पूनिया, रामकुमार गोदारा, रामकुमार जाखड़, वेदप्रकाश पूनिया, भानीराम भादू, गिरधारीराम जाखड़, साहबराम, रणवीर सिंह खीचड़, देवीलाल सहारण व रामसिंह सहारण, जनप्रतिनिधि रामसिंह कड़वासरा, मंगतराम सहारण, सुनीता स्वरूप जांगू, संजय खीचड़, प्रोमिला कड़वासरा, दौलतराम, राजेन्द्र सहारण, उग्रसेन सहारण, रामकुमार सहारण, रणवीर सिहाग, मंजू, बलराम देहडू़, बृजलाल भाकर, बृजलाल तरड़ व शिवप्रकाश झाझड़ा, राजकीय सेवा में चयनित मोनिका, मंजू बाला, अलका, नीलम चौधरी, अनिता, मंजू कुमारी, पूजा पूनिया, सरोज बाला, सुनीता, निधि सहारण, मंजू सहारण, रोहित भादू, लक्ष्मीनारायण भांभू, दीपक कुमार व विक्रम गोदारा सहित समाज की 180 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।