5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sri Ganganagar : 13 वर्षीय स्कूली छात्रा पर फेंका तेजाब, घर से जा रही थी स्कूल, हमलावर मौके से फरार

Sri Ganganagar acid attack : केसरीसिंहपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। स्कूल जा रही 13 वर्षीय बालिका पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

less than 1 minute read
Google source verification

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोटो पत्रिका

श्रीगंगानगर। केसरीसिंहपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। स्कूल जा रही 13 वर्षीय बालिका पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 10 निवासी बालिका सुबह करीब 10 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान स्कूल के पास ही एक युवक ने अचानक उस पर तेजाब फेंक दिया। बालिका कक्षा 9 की छात्रा है और एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। गनीमत रही कि तेजाब बालिका के पहने हुए कोट और कपड़ों पर ही गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मां को बताई आपबीती

अचानक हुई घटना से बालिका घबरा गई और तुरंत पास ही काम कर रही मां के पास पहुंची और पूरी आपबीती बताई। परिजन तुरंत उसे राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर थानाधिकारी बलवंत राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। वारदात के बाद मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl