6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

किसानों ने क्रय-विक्रय सहकारी समिति कार्यालय पर की तालाबंदी

एमएसपी दरों पर सरसों खरीद बारदाना के अभाव में चरमरा जाने केकारण बुधवार को किसानों द्वारा क्रय विक्रय सहकारी समिति कार्यालय की तालाबंदी कर रोष जताया। किसानो ने सहकारी समिति के पूरे स्टाफ को एक कमरे में लाकर ताले में बंद कर दिया। पांच घंटे से अधिक समय की तालाबंदी में पीने के लिए पानी की व्यवस्था किसानों ने पहले से कर दी।

Google source verification

घङसाना (श्रीगंगानगर).एमएसपी दरों पर सरसों खरीद बारदाना के अभाव में चरमरा जाने केकारण बुधवार को किसानों द्वारा क्रय विक्रय सहकारी समिति कार्यालय की तालाबंदी कर रोष जताया। किसानो ने सहकारी समिति के पूरे स्टाफ को एक कमरे में लाकर ताले में बंद कर दिया। पांच घंटे से अधिक समय की तालाबंदी में पीने के लिए पानी की व्यवस्था किसानों ने पहले से कर दी। केवीवीएस चेयरमेन तथा मुख्य व्यवस्थापक सहित अन्य स्टाफ को कार्यालय के एक कमरे में बंद कर देने की सूचना मिलने पर तहसीलदार तेजपाल पान्डा मौके पर पहुंचे।
तहसीलदार के आने के बाद किसानों ने प्रशासन, राजफेड अधिकारियों के खिलाफ खूब नारेबाजी कर रोष जताया। पिछले 15-20 दिन से बारदाना नहीं होने के कारण सरसों की सरकारी खरीद में बाधा आ रही थी। बारदाने के अभाव के कारण राजफेड ने अघोषित तौर से बंद कर दिया। एमएसपी खरीद व्यवस्था में आए दिन समस्या आने पर चेयरमैन विजेंद्र भांभू को किसानों की पीड़ा श्रीगंगानगर जाकर जिला कलक्टर सौरभ स्वामी को भी बताई।
केवीएसएस चेयरमैन भांभू ने जिला कलक्टर व अनूपगढ़ के विशेषाधिकारी कल्पना अग्रवाल से सरसों सरकारी खरीद के लिए बारदाना उपलब्ध कराने के लिए राजफेड अधिकारियों से आंवटन कराने के लिए आग्रह किया गया। सभी प्रयास करने के बाद एमएसपी पर सरसों खरीद समस्या जस की तस रहने तथा किसानों की सुनवाई कहीं पर नहीं होने के कारण सडक़ों पर आने का निर्णय कर लिया। इससे पहले मंगलवार को किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया था। किसान नेता नरेंद्र ङ्क्षसह मान एवं वीरदीप ङ्क्षसह ने बताया कि बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण लगभग 13 सौ किसान करीब दो माह से अधिक समय से सरसों बेचने के लिए कतार में है। किसानों की मांग है कि समुचित मात्रा में बारदाना उपलब्ध करवाया जाए। प्रशासन की ओर से किसानों की समस्या को अनदेखी करने पर बुधवार को 11 बजे सरसों खरीद एजेंसी केवीएसएस कार्यालय पर तालाबंदी कर नारेबाजी शुरू कर दी।
यह हुआ समझौता
पांच घंटे तक केवीवीएस चेयरमैन,व्यवस्थापक सहित अन्य स्टाफ को बंद करने के बाद प्रशासन ने राजफेड अधिकारियों से सम्र्पक किया तथा किसानों की मांग को इंगित करते हुए हल करने के निर्देश दिए। तहसीलदार तथा समिति चेयरमेन की मध्यस्था से समझौता वार्ता हुई। किसानों की ओर से नरेन्द्र मान, हरसुख चौधरी, जीकेएस अध्यक्ष वीरदीप ङ्क्षसह, किसान नेता राजू जाट, सोमा पेंटर, संदीप ङ्क्षसह, आम आदमी पार्टी जिला सचिव जगदीश नायक आदि ने भाग लिया। किसानों ने सरसों की खरीद सुचारू रखने तथा प्रतिदिचास किसानों को सरसों बेचने के लिए टोकन जारी करने, प्रतिदिन सरसों खरीद के लिए चार हजार थैला बारदाना उपलब्ध कराने, 25 अप्रेल के बाद बेची गई सरसों का भुगतान कराने की मांग रखी। किसानों की सभी मांगे जाने के बाद केवीवीएस कार्यालय कमरे के ताला खोल कर धरना समाप्त कर दिया।