30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसडीएम को दी किसान आंदोलन की जानकारी, कहा ग्रामीणों की समस्या का हो निराकरण

श्रीबिजयनगर.

less than 1 minute read
Google source verification
farmers

एसडीएम को दी किसान आंदोलन की जानकारी, कहा ग्रामीणों की समस्या का हो निराकरण

किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपखंड अधिकारी से मुलाकात कर जीबी नहर की टेल पर चले रहे किसानों के आंदोलन की जानकारी दी। करणीजी वितरिका संघर्ष समिति के सयोजक प्रेम सिंह खख के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी प्रियंका तलानिया से मिले शिष्टमंडल ने बताया कि गांव 55 जीबी में सोमवार से तीन किसानों ने बेमियादी अनशन शुरू किया हैं। खख ने बताया कि गंगनहर की करणीजी वितरिका की टेल पर चार हिस्सा सिंचाई पानी पहुंच रहा है । इसके कारण किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है और गांव 55 जीबी के वाटरवक्र्स में पेयजल सप्लाई के लिए नहर में लगाई गई पाइप के पास भी सिंचाई पानी नहीं पहुंच पाता है। इससे क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल की समस्या काफी समय से चल रही है। इस अवसर पर जल उपभोक्ता संगम अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, गंगानगर किसान समिति के ब्लॉक महासचिव ब्रह्मदीप सिंह, किसान नेता जसवीर सिंह उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग