5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : मूंग रिजेक्ट करने पर किसानों का हंगामा

समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद को लेकर आए दिन कोई न कोई समस्या सामने आती ही जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 1 Dec 2017, 9:47 PM IST

pulses

pulses

श्रीगंगानगर.

समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद को लेकर आए दिन कोई न कोई समस्या सामने आती ही जा रही है। शुक्रवार को नई धानमंडी की दुकान नंबर 100 पर आई मूंग की दो ढेरियों को समर्थन मूल्य पर खरीदने से इनकार करने पर किसानों ने हंगामा किया।किसानों का कहना था कि जांच अधिकारी ने किसान द्वारा लाए गए मूंग को दो बार झार लगाने के बाद भी खरीदने से इनकार कर दिया। गणेशगढ़ के कृष्ण लाल और एक अन्य किसान ने गुरुवार को नई धानमंडी की सौ नंबर दुकान पर मूंग की ढेरी की थी।

इसको जांच अधिकारी ने दो बार झार लगवाने के बावजूद रिजेक्ट कर दिया है। इस पर गंगानगर किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता भी मंडी में पहुंच गए। इन्होंने अधिकारी से मूंग में कमी के बारे में पूछताछ की। साथ ही इन्होंने कमेटी द्वारा निर्णय करने की मांग रखी।इसके बाद मूंग खरीद में किसी तरह की विरोध की स्थिति बनने पर बनाई गई कमेटी से जांच कराने का निर्णय लिया गया। चार सदस्यीय कमेटी में मैनेजर, मंडी सचिव, कृषि विभाग अधिकारी और जांच अधिकारी ने मिलकर जांच की और नियमों पर खरा उतरने पर मूंग खरीदने का निर्णय लिया गया।


मूंग सही फिर भी कर दिया रिजेक्ट

25 से 30 क्विंटल की ढेरी लेकर आया हूं। इसमें जांच अधिकारी ने दो बार झार लगाने के बाद भी रिजेक्ट कर दिया। झार लगने के बाद एक भी दाना टूटा हुआ नहीं है फिर भी क्यों रिजेक्ट कर रहे हैं।
कृष्णलाल, किसान गणेशगढ़।

सुचारु नहीं हो रही खरीद
श्रीगंगानगर सहित जिले भर की मंडियों में आए दिन सही मूंग को ही जांच अधिकारी रिजेक्ट कर रहे हैं। किसान पहले ही बहुत पीडि़त है इसे अधिकारी पता नहीं क्यों और पीडि़त करने पर लगे हुए हैं।

गुरप्रीत सिंह, किसान 25 एमएल।

कमेटी जांच के बाद खरीद का निर्णय

नई धानमंडी में दो ढेरी मूंग को रिजेक्ट किया गया था। इसमें कम पका हुआ मूंग ज्यादा मात्रा में था। जबकि नियमों के आधार पर हम चार प्रतिशत तक ही कम पका हुआ दाना हो तो पास कर सकते हैं। उन ढेरियों में फिर से झार लगाने के बाद सैंपल सही पाए जाने पर मूग खरीद का निर्णय लिया गया।
गौरीशंकर बंसल, कार्यवाहक महाप्रबंधक, क्रय विक्रय सहकारी समिति श्रीगंगानगर।