
सरकारी दरों पर मूंग नहीं खरीदा तो धरने पर बैठे किसान
रावला वेयर हाउस के आगे किसानों ने लगाया धरना
रावलामंडी (श्रीगंगानगर). रावला क्रय-विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए मूंग को वेयरहाउस में सर्वेयर ने गुणवत्ता खराब बताकर मूंग लेने से इनकार कर दिया इससे हंगामा हो गया। विवाद के चलते किसानों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य विष्णु भांभू के नेतृत्व में वेयरहाउस के सामने धरना लगा दिया। रावला क्रय-विक्रय सहकारी समिति के खरीद प्रभारी दिनेश कुमार पूनिया ने बताया कि रावला की धानमंडी में मंूग की सरकारी खरीद हुई। खरीद के बाद शुक्रवार को गोदाम में लगाने के लिए वेयरहाउस रावला भेजा गया। वहां उपस्थित पीजीएनएस कंपनी के सर्वेयर राजूराम के द्वारा उसे रिजेक्ट कर दिया गया,जिसे लेकर किसान धरने पर बैठ गए। उधर सर्वेयर राजूराम से बात करने पर उसने बताया कि मूंगों में चार परसेंट टूटफूट की अनुमति है इससे ज्यादा होने पर खरीद निरस्त कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि छह प्रतिशत से ज्यादा टूट होने पर खरीद निरस्त की गई है। धरना स्थल पर किसानों से वार्ता के लिए प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार त्रिलोक चंद मीणा, रावला थाना प्रभारी सुरेंद्र पचार सहित स्टाफ मौजूद रहा। उन्होंने व्यापार मंडल अध्यक्ष सुगन चंद गौड़, बंसीलाल गोदारा, सतपाल ज्याणी, विनोद कुमार और वेयर हाउस भंडारण प्रबंधक राकेश कुमार कनवारिया से वार्ता की। कनवारिया ने बताया कि इस समस्या से जिला कलक्टर को अवगत करवा दिया गया है। धरने पर बैठे किसानों ने खरीद एजेंसी व वेयरहाउस मैनेजर सहित पांच लोगों की टीम गठित कर धान मंडी से सरकारी मूंग खरीदने की मांग की। धरने में पूर्व जिला परिषद सदस्य विष्णु भांभू,इन्द्राज, रामचंद्र ,जगदीश कुमार, रामप्रकाश आदि अन्य किसान शामिल रहे। इस पर घड़साना तहसीलदार ने कंपनी से कंपनी से दूसरा गुणवत्ता सर्वेयर बुलाने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना उठा लिया।
Published on:
13 Nov 2021 02:49 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
