7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों ने किया उप तहसील कार्यालय का घेराव

किसानों ने किया उप तहसील कार्यालय का घेराव

less than 1 minute read
Google source verification
किसानों ने किया उप तहसील कार्यालय का घेराव

किसानों ने किया उप तहसील कार्यालय का घेराव

किसानों ने किया उप तहसील कार्यालय का घेराव

राजियासर. (श्रीगंगानगर) फसल बीमा क्लेम,पाले से खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा, कृषि कनेक्शन देने तथा फसलों की क्रॉप कटिंग में पटवारियों की ओर की गई गड़बड़ी की जांच की मांग सहित कई मांगों को लेकर किसानों का राजियासर उप तहसील कार्यालय के सामने धरना दस दिन से जारी है। बुधवार को टिब्बा क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। दोपहर बाद किसानों, प्रशासन व बीमा कंपनी के उच्चाधिकारियों के बीच तीन दौर की बातचीत हुई। दो दौर की बातचीत में किसी तरह का कोई निर्णय नहीं हुआ। एक बार तो आक्रोशित किसानों ने उप तहसील कार्यालय को गेट के ताला लगा दिया लेकिन प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश के बाद में गेट खोल दिया गया। इसी बीच पूरे दिन गहमागहमी चलती रही और किसानों ने प्रशासन व बीमा कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। तीसरे तथा अंतिम दौर की बातचीत में किसानों की कमेटी गठित करने तथा फसल क्रॉप कटिंग के आंकड़े जिला कलेक्टर के समक्ष उपलब्ध करवाने की सहमति बनने पर किसानों ने उप तहसील कार्यालय का गेट खोल दिया लेकिन धरना जारी रखने की घोषणा की।