
प्रथम पूज्य देव गणपति का जन्मदिन शुक्रवार को जबर्दस्त उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीगंगानगर. प्रथम पूज्य देव गणपति का जन्मदिन शुक्रवार को जबर्दस्त उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के गणेश मंदिरों में जहां गणपति को मोदक का भोग लगाया गया वहीं सार्वजनिक स्थलों पर गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इनकी पूजा अर्चना के बाद अनंत चतुर्दशी को विसर्जन किया जाएगा।
गूंजा गणपत्ति बप्पा मोरया
शुक्रवार दोपहर से ही गणपति बप्पा मोरया की गूंज शहर में रही। हनुमानगढ़ मार्ग स्थित मूर्ति कलाकारों के यहां से गणपति ले जाने वाले का तांता लग गया। यहां वाहनों पर गणपति की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते हुए श्रद्धालु अपने घरों को ले गए। कुछ लोगों ने घरों तो कुछ ने सार्वजनिक स्थानों पर गणपति स्थापित किए।
दोपहर में हुए गणपति पूजन
घरों में भी दोपहर में गणपति पूजन हुए। दोपहर बारह बजे के बाद घरों के मुख्य द्वार के ऊपर स्थापित गणपति की कई परिवारों में पूजा अर्चना की गई। गणपति को मोदक का भोग लगाया गया। शहर की मिठाई की दुकानों पर बड़ी संख्या में लड्डुओं की बिक्री हुई।
गणपति को लगाया ड्राईफ्रूट का भोग
सेतिया कॉलोनी गली संख्या तीन स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में गणपति को ड्राईफ्रूट , लड्डू और माखन मिश्री का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। प्रवक्ता मोहन सोनी ने बताया कि इस अवसर पर देवी देवताओं की सचेतन झांकी सजाई गई। विशिष्ट अतिथि रीमा अरोड़ा अंगी, पारुल बिलंदी, शिवानी शर्मा,नीरू ठाकुर, रिंकू मिड्ढा, हंसराज गाबा, दुर्गा मंदिर मार्केट के महासचिव मुकेश तलुजा, महेंद्र जैन, विजय मनचंदा,श्री अरोड़वंश सनातनधर्म मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कपिल असीजा, देवेंद्र खुराना, राजेश कौशल, जवाहरलाल चावला, लाजपताराय खुराना, विजय हांडा, राकेश झूथरा, राकेश चलाना, रमेश सिडाना, कृष्ण कुमार बिलंदी, माखनलाल गुप्ता, रमेश नागपाल, अनिल जैन, कमल तिन्ना और कुंदनलाल बतरा आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में शनिवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से सत्संग और प्रवचन होंगे। सत्ताईस अगस्त को श्री बालाजी संगीतमय सुंदरकांड पाठ मंडल की ओर से सुंदरकांड पाठ होगा। अठाइस अगस्त को यज्ञ होगा।
और यहां दिखा डेरा विवाद का असर
इस बार गणेश जन्मोत्सव का शहर का सबसे बड़ा उत्सव डेरा विवाद के कारण प्रभावित नजर आया। हनुमानगढ़ मार्ग स्थित मनोकामना सिद्धि गणेश मंदिर में पिछले चार दिन से चल रहे अखंड संकीर्तन का समापन हुआ। यहां गणपति को 51 हजार लड्डुओं की झांकी सजाई गई लेकिन पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष के आयोजन में श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम रही। यहां मुख्य अतिथि विधायक कामिनी जिंदल और कोलोनाइजर मुकेश शाह थे। यहां लंगर भी लगाया गया। टांटिया समूह के मोहित टांटिया ने गणपति को भोग लगाकर लंगर की शुरुआत करवाई।
पिछले कुछ वर्ष को देखें तो इस आयोजन में इतने अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं कि उन्हें नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग करनी पड़ती है। इस वर्ष भी बेरिकैडिंग की गई लेकिन दोपहर बाद से डेरा विवाद के कारण तनाव के चलते शाम को यहां बेहद कम श्रद्धालु पहुंचे। आसपास के इलाकों से लोग यहां पहुंचते रहे लेकिन शहर के शेष इलाकों से यहां बहुत कम श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ। मंदिर के बाहर लगी बैरिकेडिंग सूनी रही।
गणपति का दुग्धाभिषेक
नवयुवक जागरुक मंडल ने गणेश महोत्सव मनाया। मंडल सदस्यों ने वार्ड एक में गणपति का दुग्धाभिषेक किया । प्रसाद अर्पित किया तथा जयकारे लगाए। इस अवसर पर रुक्मिणी देवी, संरक्षक विकास शाही, श्रवण चावला, मीडिया प्रभारी राजेश बतरा, राहुल चौहान, संतोष चौहान, राहुल पांडे, प्रेम चौहान, सुरेश राव, अनिल राव, सूरज सिंह ,सतीश, करण, राहुल, नितेश, धीरज सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।मराठा गणेशोत्सव मंडल के तत्वावधान में गणपति स्थापना कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि दिलदार सिंह थे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रकाश मराठा, पिंटू मराठा, तानाजी गायकवाड़, शिवाजी मराठा सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार सदस्य उपस्थित थे।
Published on:
26 Aug 2017 07:42 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
