
एक ही दिन में दो खेतों में लगी आग, स्पार्किंग बन रही आगजनी का कारण
पंचायत क्षेत्र में बिजली के तारों में स्पार्किंग से एक ही दिन में दो अलग अलग चकों में गेहूँ की फसल में आग लगने की दो घटनाओं से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। इससे किसानों में आक्रोश है। पहली घटना चक 14 एसडी में हुई। इसमें विद्युत लाइन का एक तार टूटने से लगी आग से गेहूँ का सूखा चारा जल गया।
चक के जोगेंद्र कुमार बावरी के खेत में कम्बाइन से गेंहूं कटाई के बाद तूड़ी बनाने के लिये गेहूँ का कचरा पड़ा था। सुबह साढ़े सात बजे अचानक ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का तार स्पार्किंग होने से धमाके के साथ टूट कर खेत में गिर गया। इससे आग लगने से आधा बीघा में सूखा चारा जल गया।
दूसरी घटना दोपहर में चक 21 एसडी बी में हुई। इसमें घरेलू श्रेणी की लाइन के बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी से आग लगने से आधा बीघा गेंहू और दो बीघा गेहूं का सूखा चारा जलकर राख हो गया।
चक के विनोद कुमार मेघवाल ने फसल कटाई कर ग_र बांध रखे थे। शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी से आग लग गई जिससे आधा बीघा में गेहूं के ग_र जलकर राख हो गए। देखते ही देखते पास के खेत में कम्बाइन से कटाई किए हुए गेहूँ के सूखे चारे ने आग पकड़ ली। इससे विनोद कुमार घोड़ेला की दो बीघा भूमि में गेहूं का सूखा चारा जल गया। आसपास के खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी और कई जगह सूखा चारा पड़ा था । आग को आगे बढ़ता देख किसान भयभीत हो गये और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग को अनियंत्रित होता देख किसानों ने फोन पर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी । दमकल पहुंचने से पहले ही अधिकाश आग पर काबू पाया लिया गया। जैतसर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
Published on:
26 Apr 2019 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
