
सामने आए पांच नए कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 318 तक पहुंचा
-नए रोगियों में से तीन शहर की पुरानी आबादी और एक जैतसर के वार्ड नौ का निवासी, इनके अलावा पुरानी अबादी की एक कोरोना पॉजिटिव महिला की बीकानेर ले लाने के दौरान मौत
-चिकित्सा विभाग के दलों ने रोगियों को पहुंचाया राजकीय जिला चिकित्सालय
श्रीगंगानगर. इलाके में शुक्रवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव रोगी सामने आए। इन पांच रोगियों में से तीन शहर के पुरानी आबादी क्षेत्र के हैं तथा एक जैतसर के वार्ड नौ का निवासी है। इसके अलावा एक ऐसी कोरोना पॉजिटिव रोगी सामने आई है, जिसे श्रीगंगानगर में पॉजिटिव पाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर बीकानेर ले जाने केदौरान उसकी मौत हो गई तथा बीकानेर में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
पूर्व के रोगियों के संपर्क में आए
शहर के पुरानी आबादी और जैतसर में मिले चार रोगियों में से तीन के पूर्व के रोगियों के संपर्क में आने की जानकारी मिली है। वहीं एक रोगी के संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार दोपहर मिली रिपोर्ट में इन चार रोगियों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के साथ ही विभागीय दल सक्रिय हो गए। जिन इलाकों में रोगी मिले हैं वहां से उन्हें राजकीय जिला चिकित्सालय में स्थानांतरित करने की तैयारी कर ली गई।
Published on:
07 Aug 2020 10:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
