14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

No video available

लोहड़ी पर काळ बना कोहरा: रोडवेज की बस ने कुचली बोलेरो, महिला समेत तीन की मौत

- पदमपुर मार्ग पर सीसी हैड और 16 बीबी बीच घने कोहरे की वजह से हुआ सड़क हादसा

Google source verification

श्रीगंगानगर। इलाके में लोहड़ी पर्व की खु​शियों के बीच पदमपुर – गंगानगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन जनों की मौत हो गई। सीसी हैड और 16 बीबी के बीच सड़क पर घने कोहरे की वजह से राजस्थान रोडवेज बस बेकाबू होकर रायसिंहनगर से श्रीगंगानगर जा रही बोलेरो जीप को टक्कर मारी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस बोलेरो में सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। मुकलावा क्षेत्र गांव 33 एमएल निवासी एक परिवार के छह सदस्य पंजाब में नजदीकी रिश्तेदार के यहां शोक व्यक्त रकने के लिए जा रहे थे। कोहरे के कारण बस और बोलेरो चालको को कोहरे के कारण सामने कुछ दिखा नहीं और वाहनो की स्पीड भी ज्यादा थी। यह बस श्रीगंगानगर से पदमपुर जा रही थी। इस हादसे में गांव 33 एमएल निवासी बादल सिंह व गुरचरण सिंह और महिला स्वर्णजीत कौर की घटना स्थल पर मौत हो गई । जबकि तीन जने घायल हो गए। इन घायलों को एम्बुलैँस 108 की मदद से पदमपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि पुलिस ने तीनों मृतको के शव को पदमपुर सीएचसी की माेर्चरी में रखवाए है।

इस बीच, इलाके में जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना तो स्तब्ध रह गया। इधर, पदमपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र राणा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार कराने के लिए पदमपुर सीएचसी ​भिजवाया। वहीं इस मार्ग पर दोनेां वाहनों को साइड में करवाकर रास्ता बहाल कराया। इस सड़क दुर्घटना के पीछे घने कोहरे को मुख्य कारण माना जा रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम थी, इस कारण दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।