3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

accused: नशा मुक्ति केन्द्र में युवक पिटाई मामले में गिरफ्तार चार आरोपी जेल भेजे

- कॉमिकों के संबंध में चल रही जांच

Google source verification

श्रीगंगानगर. सदर थाना इलाके में सूरतगढ़ रोड स्थित तपोवन नशा मुक्ति केन्द्र में एक युवक को बेरहमी से मारपीट कर जान से मारने के प्रयास मामले में गिरफ्तार चार व्यक्तियों accused को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस केन्द्र के अन्य कॉर्मिकों पर लगे आरोपों की जांच कर रही है।


सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 9 मई को घायल हिमांशु पुत्र श्रीभगवान निवासी इन्दिरा चौक जवाहरनगर ने पर्चा बयान में दर्ज कराया था कि तपोवन नशा मुक्ति केन्द्र में उसका इलाज चल रहा था। जहां भरत, कावेस, हनुमान व देवेन्द्र ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने वाइपर से चोटें पहुंचाई और नल की टोंटी से सिर टकराकर घायल कर दिया। इसके अलावा जाति ***** गालियां निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एससी एसटी सेल के सीओ को सौंपी गई।

जांच अधिकारी व सदर थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर सबूत जुटाए थे। जांच पड़ताल के बाद गुरुवार को आरोपी भरत गे्रवाल पुत्र शेर सिंह निवासी चक चार ई छोटी, कावेस जडोडिया पुत्र मोहन सिंह निवासी मनी माजरा टाउन चंडीगढ हाल सेक्टर बारह इन्दिरा चौक के समीप हनुमानगढ़ जंक्शन, हनुमान सिंह पुत्र तेजपाल निवासी बवानीखेडा भिवानी हरियाणा व देवेन्द्र कुमार पुत्र जसवंत सिंह जांदू निवासी वार्ड नंबर सात फतूही हिन्दुमलकोट को जान लेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।