11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटीएम का दुरुपयोग कर बचत खाते से निकाले चार लाख रुपए

आरोपी लगातार एटीएम का नगदी आहरण तथा पेट्रोल भरवाने के लिए करता रहा उपयोग

2 min read
Google source verification
एटीएम का दुरुपयोग कर बचत खाते से निकाले चार लाख रुपए

एटीएम का दुरुपयोग कर बचत खाते से निकाले चार लाख रुपए

अनूपगढ़. स्थानीय पुलिस थाना में एटीएम चुराकर व उसका दुरुपयोग कर बैंक के बचत खाते से एक बड़ी राशि चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। आरोपी लगातर कई माह तक एटीएम से विभिन्न पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल-डीजल की खरीद करता रहा एवं एटीएम से नगदी आहरण भी किया।
गांव 87 जीबी निवासी हरजीराम पुत्र धन्नाराम ने पुलिस को बताया कि उसके नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा में एक बचत खाता है। उस खाता में उसने जमीन बेचकर 4 लाख ६५ हजार रुपए नगद जमा करवाए थे। उक्त खाते का एटीएम कार्ड व एटीएम पिन का पत्र उसे बैंक से प्राप्त हुआ था। उसने अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा कि या तो एटीएम किसी ने उसके घर से चोरी कर लिया या उससे ही एटीएम कार्ड व पिन पत्र का पत्र कहीं गिर गए। गिरने के बाद वह किसी व्यक्ति ने उठा लिया और एटीएम का दरूपयोग किया। व्यक्ति ने एटीएम का दुरुपयोग कर बचत खाता से 29 मई २०२१ से लेकर 13 दिसंबर २०२१ तक कुल चार लाख की राशि चोरी कर निकाल ली। अज्ञात व्यक्ति ने उसके एटीएम से विभिन्न पेट्रोल पम्प पर 15 बार पेट्रोल डलवाया तथा एटीएम से नगद रुपए भी निकालें। ग्रामीण ने इस्तगासे में लिखवाया कि वह ग्रामीण परिवेश में रहने वाला अनपढ़ है। उसे चोरी का पूर्व में पता नहीं लगा, आज से करीब एक माह पूर्व उसे बैंक से फोन आया कि आप बैंक ऋण के पैसे जमा करवाएं जब उसने बैंक में बचत खाता चैक किया तो उसे पता लगा कि मेरे खाते से चार लाख रूपए चोरी से निकाले जा चुके हैं। इस्तगासे के अनुसार लगभग ६ माह में उसके खाते से ४ लाख रूपए निकाल लिए गए। जिसकी सूचना उसने चार नवम्बर २०२१ को पुलिस थाना तथा एसपी कार्यालय में पत्र के जरिए दी। जिस पर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने अदालत से आए इसतगासे के आधार पर धारा ३७९ में दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।