यह दुर्भाग्यपूर्ण है
उपचुनावों में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा। ऐसे समय में दो महिला नेत्रियों के बीच मामूली विवाद का थाने तक पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। चालीस साल से हम पार्टी की सेवा कर रहे हैं परन्तु ऐसी नौबत कभी नहीं आई। विवाद के निपटारे का प्रयास करेंगे। वर्तमान में पार्टी हित को सर्वोपरि रखने की जरूरत है।
राजकुमार गौड, पीसीसी सदस्य
घमंड अच्छा नहीं होता
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष में पद का घमंड आ गया है। राजलता वाल्मिकी से उन्होंने दुव्र्यवहार किया जो सही नहीं। इसके बावजूद उसने तीन दिन तक इंतजार किया। लेकिन कोई नहीं आया। पार्टी में जब सुनवाई नहीं हुई तो कानून का सहारा लेने के सिवाय और कोई चारा नहीं बचा था।
श्यामलाल शेखावाटी, महामंत्री, जिला कांग्रेस