
गंगानगर की बहू शिक्षिका विजय लक्ष्मी मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित
श्रीगंगानगर. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पलासिया जालोर की शिक्षिका विजय लक्ष्मी राजगुरू को मदर टेरसा अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है। वे श्रीगंगागर शहर में खालसा नगर की रहने वाली है। वे दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने व मुख्यधारा से जोडऩे के लिए कार्य कर रही हैं। वहीं बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर पढ़ाई से जोडऩे के लिए समझाइस करती हैं। इसके अलावा लोक डाउन में निजी खर्च से खेल खेल में पढाई के माध्यम से अध्ययन कराया था।
यह पुरुस्कार देश में 32 लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में दिया जाता है। शिक्षिका विजय लक्ष्मी राजगुरू का ससुराल यहां खालसा नगर में है। जिनके पति राजस्थान पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। विजय लक्ष्मी ने अपनी इस उपलब्धी का श्रेय अपने पति महेश राजगरू व सास स्नेहलता को दिया है। विजय लक्ष्मी राजगुरू ने राष्ट्रीय स्तर का पुरुस्कार प्राप्त कर प्रदेश सहित श्रीगंगानगर जिले का नाम रोशन किया है। इस पर उनके ससुराल पक्ष के लोगों व शिक्षा विभाग के कॉर्मिकों ने खुशी जताई है। विजय लक्ष्मी का कहना है कि वे इस नेक कार्य को आगे भी लगातार अपने निजी खर्च से विमंदित, जरुरतमंद, दिव्यांग बच्चों के लिए मदद करती रहेंगी।
Published on:
18 Jan 2021 11:27 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
