15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगानगर लोकसभा सीट: कांग्रेस ने टिकट के दावेदारों से लिए आवेदन

- लोकसभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया व महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने लिए आवेदन
2 min read
Google source verification
गंगानगर लोकसभा सीट: कांग्रेस ने टिकट के दावेदारों से लिए आवेदन

गंगानगर लोकसभा सीट: कांग्रेस ने टिकट के दावेदारों से लिए आवेदन

गंगानगर लोकसभा सीट: कांग्रेस ने टिकट के दावेदारों से लिए आवेदन
- लोकसभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया व महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने लिए आवेदन

श्रीगंगानगर.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त गंगानगर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया व महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की मांग कर रहे दावेदारों से रविवार को मुलाकात कर उनके आवेदन लिए। दोनों नेताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

-----------
भाजपा जनता का ध्यान भटका रही
इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी जैन ने कहा कि भाजपा देश के मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। देश में महंगाई आसमान छू रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो चुनाव के समय जो वादे किए थे उनमें एक भी पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि गंगानगर लोकसभा से टिकट एक व्यक्ति को ही मिलनी है,इसलिए हमको तेरी-मेरी नहीं करनी। पार्टी के नेता राहुल गांधी ने पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली,अब न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। अब हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब एकजुट होकर पार्टी के लिए संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसको टिकट देगी,हार-जीत उस व्यक्ति की नहीं,बल्कि पार्टी की होगी। प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने कार्यकर्ताओं व नेताओं से कहा कि टिकट जिसको भी मिलती है, एकजुट होकर उसके साथ लग जाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र से कोई महिला टिकट की मांग करेगी तो हम उसकी वकालत करेंगे।
...टिकट की मांग करने वाले को क्यूं बुलाया जा रहा है
पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल को संबोधन के लिए बुलाया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश थाकण ने सवाल किया जो व्यक्ति टिकट की मांग कर रहे हैं , उनके भाषण का क्या औचित्य है। आप कार्यकर्ताओं की बात सुनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष तक उनकी भावना पहुंचाएं। इस आपत्ति पर एक बार हंगामा हुआ। बीच-बचाव करते हुए प्रदेश सचिव जिया उर रहमान ने कहा कि लोकसभा चुनाव की प्रदेश सदस्य राखी गौतम अभी आई नहीं है,इसलिए पूर्व सांसद को बोलने का मौका दिया है। इस बीच एडवोकेट संजय धारीवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमको इनके भाषण नहीं सुनने हैं,आप जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से संवाद कीजिए।
-------
कार्यकर्ताओं का नहीं हो रहा सम्मान
कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अजय चड्ढ़ा ने कहा कि नेता जयपुर से आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं जबकि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता की कोई नहीं सुनता। इनका मान-सम्मान होना चाहिए तथा इनसे संवाद किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेत्री भूपेंद्र कौर टूरना ने कहा कि जो नेता बाहर से आए हैं उनका मान-सम्मान करते हुए उनकी बात को महत्व देना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव व श्रीगंगानगर जिला प्रभारी जिया उर रहमान, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी,हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी,पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल,सादुलशहर के पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़ आदि ने कहा कि करीब 25 वर्ष बाद इस बार कांग्रेस पार्टी श्रीगंगानगर से सांसद देगी,इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। पूर्व सांसद शंकर पन्नू,हनुमानगढ़ जिला प्रमुख कविता मेघवाल,प्रदेश सचिव रामदेवी बावरी,श्रीगंगानगर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई,अनूपगढ़ महिला जिलाध्यक्ष कंचन नायक व जिला उपाघ्यक्ष भीमराज डाबी सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
------------
मुलाकात कर आवेदन लिया
लोकसभा क्षेत्र प्रभारी जैन भाया व सदस्य राखी गौतम ने श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले से गंगानगर लोकसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे नेताओं व कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकत कर आवेदन लिया । कांग्रेस में लोकसभा की टिकट की मांग को लेकर बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता आवेदन कर रहे हैं।
-------------

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग