अनूपगढ़ . कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला में सोमवार को भाजपा के अनूपगढ1 विधानसभा क्षेत्र के सभी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्रीयों की बैठक हुई। इसमें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीराम स्वामी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव भगवान जोगपाल व विधायक संतोष बावरी ने विशेष तौर पर भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सभी विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत पार्टी के सभी मोर्चों के महा सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इन सम्मेलनों के माध्यम से नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों से आमजन को अवगत करवाया जाएगा। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी ने सभी मोर्चों के अध्यक्षों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष प्रियंका बैलाण, जिला महामंत्री अविनाश डाबी, पूर्व विधायक शिमला बावरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरनेक ङ्क्षसह कलेर, नगरपालिका उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विधायक संतोष बावरी ने नरेंद्र मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए केंद्र सरकार की सभी नीतियों को जन हितकारी व लोक कल्याणकारी बताया। बैठक का संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया। बैठक के अंत में यह निश्चित किया गया कि अनूपगढ़ विधानसभा के मोर्चो का महासम्मेलन 22 जून को आयोजित होगा। बैठक में अनूपगढ़ महिला मोर्चा अध्यक्ष परमजीत कौर, एससी मोर्चा अध्यक्ष रोहित आसेरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुखजीत ङ्क्षसह सोखी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज आसेरी आदि मौजूद रहे।