
जिम्नास्टिक और पावर योगा से बनें सेहतमंद
श्रीगंगानगर.
बैडमिंटन, जुडो, मार्शल आर्ट, बास्केटबाल, क्रिकेट और ऐसे ही कई खेल खेलते खिलाड़ी और उन्हें गुर सिखाते प्रशिक्षक । शहर के श्रीगुरुनानक गल्र्स स्कूल और मयूर स्कूल में गुरुवार को कुछ ऐसा ही माहौल था। मौका था राजस्थान पत्रिका के शैक्षिक अनुभाग पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) के तत्वावधान में चल रहे समर कैंप का। प्रतिभागियों ने हैंडबाल, वॉलीवाल, कबड्डी, ताइक्वांडों और स्केटिंग के प्रति भी उत्साह दिखाया। तेईस मई से शुरू हुए शिविर में शुक्रवार से नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
साठ से ज्यादा पाठ्यक्रम उपलब्ध
शिविर में सुबह सात बजे से स्केटिंग, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, ऐरोबिक्स, पावर योगा, जुडो, फिटनेस फॉर फीमेल और बास्केटबाल, सुबह 8.15 बजे से वेस्टर्न डांस, मार्शल आर्ट, स्पोकन इंग्लिश, हेयर एंड ब्यूटी केयर, ड्राइंग, हैंड राइटिंग इम्प्रूवमेंट, एंकरिंग, वोकल म्यूजिक, फ्रेंच लेंग्वेज, मॉडलिंग, मेहंदी, फोटोग्राफी, मार्केटिंग मैनेजमेंट, वेडिंग मैनेजमेंट और वुशु, सुबह 9.30 बजे से इंडो वेस्टर्न डांस, क्विक कैल्क्यूलेशन, पर्सनेलिटी डवलपमेंट, गिटार, फैशन डिजाइनिग, एक्टिंग, वैदिक मैथ, क्लासिकल डांस, ईवेंट मैनेजमेंट, आयुर्वेद एंड मसाज थैरेपी, मेडिटेशन, पत्रकारिता, पब्लिक रिलेशन, आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक प्रोडक्शन एंड डीजेइंग, एडवांस इंग्लिश, सुबह 10.30बजे से हिपहॉप डांस, साल्सा, स्पेशल स्केटिंग, पंजाबी भगड़ा, पेंटिग बेसिक, ताइक्वांडो, मिड ब्रेन, कांटेंपररि डांस, सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किसी भी एक घण्टे की क्लास में बेसिक कम्प्यूटर, कम्प्यूटर एकाउंटिंग, वेब डिजाइनिग, होम यूज इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, बेसिक नेटवर्किग, मोटर बाइंडिंग और स्पेशल डांस क्लास फॉर वूमेन में प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। एक जून से सुखडिय़ा सर्किल सिथित भारती कॉन्वेंट स्कूल में तृतीय चरण का समर कैम्प तीस से ज्यादा पाठ्यक्रमों के साथ शुरू होगा। इसमे रजिस्ट्रेशन जारी है। शिविर में प्रत्येक पंजीकरण पर उपहार दिया जा रहा है।
ये हैं सहयोगी
पाई समर कैम्प का प्रायोजक मयूर स्कूल है। अन्य सहयोगी भारती कॉन्वेंट स्कूल , जीआरजी गणेश सिनेमा, एम्युलेशन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, आईईसी कम्प्यूटर सेंटर, जैन आईटीआई, राज जलोटा ड्रेसेज, जेबी क्लासेज, गुरुनानक गल्र्स सीनियर सैकंडरी स्कूल और धूम स्केटिंग क्लब हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए राजस्थान पत्रिका कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 8005615193 पर सम्पर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए pie.patrika.com पर लॉगइन कर 10 प्रतिशत छूट प्राप्त की जा सकती है।
Published on:
25 May 2018 07:05 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
