12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

इलाके में सुबह छाई रही भारी धुंध, वाहनों की जली लाइटें

- पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से सर्दी

Google source verification

श्रीगंगानगर. मौसम में आ रहे बदलाव व आंधी, बारिश व ओलावृष्टि के चलते इलाके में शनिवार सुबह काफी धुंध छाई रही। इसके चलते वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए दिखाई दिए। बारिश व ओलावृष्टि के कारण सुबह एवं शाम को सर्दी का अहसास हो रहा है। वहीं दिन में तेज धूप खिल रही है।


शनिवार सुबह तडक़े लोग उठे तो इलाके में काफी धुंध छाई हुई थी। हालात ये थे कि सडक़ पर कई जगह दस मीटर दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहे रहा था। वहीं वाहन हैडलाइट जलाकर निकल रहे थे। ग्रामीण इलाके में धुंध का असर ज्यादा दिखाई दिया। सुबह सूरज निकलने के साथ ही धुंध का असर कुछ कम होने लगा।

लाधूवाला, जानकीदास वाला, सूरतगढ़ इलाका, जैतसर, दस सरकारी सहित अन्य क्षेत्र में सुबह काफी धुंध रही। यह धुंध सूरज निकलने पर भी करीब सात बजे के बाद तक बनी रही। ैगौरतलब है कि इलाके में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगडा हुआ है और दो दिन पहले बारिश का दौर चलता रहा। इससे पहले भी बारिश व ओलावृष्टि हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़