24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां सडक़ के बीच लगे हैं विद्युत ट्रांसफार्मर

कस्बे में अतिक्रमण वैसे तो सामान्य बात है लेकिन विद्युत निगम ने भी कई सड$कों पर अतिक्रमण कर रखा है। जी हां, इसका सबूत है सडक़ के बीचोंबीच खड़े हाई वोल्टेज विद्युत ट्रांसफामर और विद्युत खंभे।
less than 1 minute read
Google source verification
यहां सडक़ के बीच लगे हैं विद्युत ट्रांसफार्मर

यहां सडक़ के बीच लगे हैं विद्युत ट्रांसफार्मर

श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर). कस्बे में अतिक्रमण वैसे तो सामान्य बात है लेकिन विद्युत निगम ने भी कई सड$कों पर अतिक्रमण कर रखा है। जी हां, इसका सबूत है सडक़ के बीचोंबीच खड़े हाई वोल्टेज विद्युत ट्रांसफामर और विद्युत खंभे। सड$क की करीब आधी जगह पर कब्जा होने से जहां सड$कों की चौड़ाई कम हो गई है। वहीं, हादसे की भी आशंका बनी रहती है।
जानकारी अनुसार डीएसपी कार्यालय के सामने लगे हाई वोल्टेज विद्युत ट्रांसफार्मर ने सड$क पर करीब दस फीट जगह घेर रखी है। वहीं, जलदाय विभाग के निकट चौड़ी सड$क पर लगा ट्रांसफार्मर भी सड$क के किनारे से दस फीट अंदर की ओर लगा है। ऐसे में जहां वाहनों के आवागमन के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है।
--------------------------------
बनी रहती है हादसे की आशंका
आसपास के लोगों को अतिक्रमण का मौका मिल जाता है। हाल ही रेलवे फाटक से शहीद भगतङ्क्षसह चौक के मध्य बनी सीसी सड$क का निर्माण भी खंभों को शिफ्ट किए बिना कर दिया गया। इससे दिनभर व्यस्त रहने वाली सड$क पर हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा भी कस्बे में कई विद्युत खंभे सड$क के किनारे ना होकर बीचोंबीच लगे हैं और संज्ञान होने के बावजूद विद्युत निगम ने आंखें मूंद रखी हैं। लोगों का कहना है कि इस बारे में कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
डीएसपी कार्यालय के सामने व जलदाय विभाग के निकट सड$क के बीच लगे ट्रांसफार्मरों की जानकारी है। ये ट्रांसफार्मर लंबे समय से लगे हैं। डीएसपी कार्यालय के निकट लगे ट्रासंफार्मर को शिफ्ट करने के लिए वहां से पत्र भी आया था लेकिन इसकी शिङ्क्षफ्टग का खर्च भुगतने के सवाल पर मामला वहीं रुक गया। लेकिन अब जनहित में इन ट्रांसफार्मरों के स्थान परिवर्तन का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। - वीके वर्मा, एइएन विद्युत निगम श्रीकरणपुर।