11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

हत्या के बाद शव जलाने के मामले में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंची

- संदिग्ध दंपत्ति को किया गया राउंडअप, पूछताछ जारी

Google source verification

श्रीगंगानगर. शहर की पुरानी आबादी थाना इलाके में वार्ड नंबर छह चक छह जेड में रविवार सुबह हत्या के बाद शव खाली प्लाट में पटक कर पेट्रोल डालकर आग लगाने के ब्लाइंड मर्डर में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने पंजाब के अबोहर से संदिग्ध दंपत्ति को राउंडअप किया है। हत्या प्रेम प्रसंग के चलते किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।


पुलिस ने बताया कि चक छह जेड वार्ड छह में खाली प्लॉट के बगल में रहने वाली रज्जोदेवी रविवार सुबह करीब पांच बजे खेत की तरफ गई थी, तब प्लॉट में कुछ नहीं था। वह करीब साढ़े पांच बजे आई तो प्लॉट में आग जलती दिखाई दी। गौर से देखा तो वहां एक व्यक्ति जल रहा था।

महिला ने इसकी जानकारी पार्षद को दी। पार्षद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई। वहीं मौके पर डॉग स्क्वॉयड, एफएसएल व एमओबी टीमें पहुंच गई और मौके पर जांच पड़ताल की। जांच के बाद पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्साय की मोर्चरी में रखवा दिया था।

आसपास इलाके के थानों में लापता व्यक्तियों के बारे में पता लगाया गया। जिसमें दोपहर बाद पुलिस को कुछ लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीमों की ओर से संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई शुरू कर दी थी। रविवार रात को पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मामले में सुराग लगा लिया था और पंजाब से संदिग्ध दंपत्ति को राउंडअप कर लिया।

इन संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। पुलिस इस मामले में जल्द ही खुलासा करेगी। पुलिस ने अवैध संबंधों को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। महिला डांसर बताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़