12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारी के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर को वसूली की सुपारी देने वाले सहित दो गिरफ्तार

मामले में छह आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार, धोलू हिसार में पकड़ा गया
2 min read
Google source verification
व्यापारी के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर को वसूली की सुपारी देने वाले सहित दो गिरफ्तार

व्यापारी के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर को वसूली की सुपारी देने वाले सहित दो गिरफ्तार

श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना पुलिस ने सुखाडिया नगर में एक व्यापारी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में दो करोड़ की वसूली के लिए गैंगस्टर को फिरौती देने वाले व गैंगस्टर को शरण देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 25 जून को सुखाडिया नगर में हुई फायरिंग मामले में सुखाडिया नगर निवासी अरुण जैन पुत्र विमल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह घर की चारदीवारी में घूम रहा था कि सफेद रंग की कार में तीन युवकों ने उस पर फायरिंग की और कार भगा ले गए। इस मामले में वारदात को टे्रस करने के लिए सीओ सिटी अरविंद बैरड, महिला अन्वेषण सेल प्रभारी सीओ नरेन्द्र पूनिया, थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह व डीएसटी प्रभारी कश्यप सिंह की विशेष टीम बनाई गई। इन टीमों ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। टीमें हरियाणा व पंजाब भेजी गई। बुधवार तक इस मामले में पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले में फरार निशांत बजाज व शरण देने वाला गिरफ्तार

- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात का षड्यंत्र रचने वाले मुख्य आरोपी गैंगस्टर राममेहर उर्फ धोलू चौधरी व आरोपी अजय उर्फ भालू के बीच वसूली की सुपारी देने का कार्य करने वाले आरोपी जी ब्लॉक निवासी निशांत बजाज पुत्र श्यामलाल तथा गैंगस्टर को श्रीगंगानगर में रहने के लिए कमरा दिलवाने व वाहन उपलब्ध कराने वाले आरोपी शंकर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश उर्फ बिट्टू पुत्र हरद्वारीलाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

धोलू चौधरी हिसार में हो चुका गिरफ्तार

- इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गैंगस्टर राममेहर उर्फ धोलू चौधरी को मंगलवार को हिसार एसटीएफ ने हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया था। जिसके खिलाफ हरियाणा में भी मामले चल रहे हैं। यहां के मामले में पुलिस जल्द ही धोलू चौधरी को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाएगी।

पहले ये हो चुके गिरफ्तार

- फायरिंग मामले में विश्वकर्मा गेट सरदार नगर सिटी टू मोगा पंजाब निवासी सोनू जैन उर्फ नवीन उर्फ पंजाबी पुत्र चंद्रसेन, चक तीन ई छोटी गली नंबर दो सौ फुट रोड निवासी खेमचंद पुत्र उर्फ आयुष पुत्र पवन कुमार, चतरगढ़ पट्टी सिविल लाइन सिरसा हाल क्वार्टर नंबर पांच कोटन रिसर्च फार्म सिरसा हरियाणा निवासी विशाल कश्यप उर्फ बंटी पुत्र मदनलाल, गली नंबर चार चक तीन ई छोटी निवासी अजय उर्फ भालू पुत्र कृष्णलाल, सुख सागर कॉलोनी अमेरिकन कोठी वाली गली सतनाम चौक सिरसा निवासी राहुल उर्फ सुखा उर्फ नेपाली पुत्र अर्जुन व मोडावाली राणिया सिरसा निवासी सागर उर्फ जोली पुत्र राजेन्द्र गिरफ्तार हो चुके हैं। जो न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाए जा चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग