30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान

ग्राम पंचायत रूपनगर, मौड़ां, माझीवाला व तेजेवाला में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

less than 1 minute read
Google source verification
सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान

श्रीकरणपुर. ग्राम पंचायत नौ एफए माझीवाला में सरपंच व अधिकारी की मौजूदगी में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का स्वागत करते स्कूली बालिकाएं।

श्रीकरणपुर. विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत 50 एफ रूपनगर, 46 एफ मौड़ां, 9 एफए माझीवाला व 10 ओ तेजेवाला में आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायतों के सरपंच सुखविंद्र सिंह रूपनगर, हरमनदीप कौर मौड़ां, जेठाराम माझीवाला व कुलविंद्र सिंह तेजेवाला ने की। सरपंचों व ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का स्वागत किया। बीडीओ विनोद रेगर, तहसीलदार सुभाषचंद शर्मा व नायब तहसीलदार सूर्य स्वामी ने भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आमजन को प्रधानमंत्री उज्जवला आयोजना, जनधन योजना, जल जीवन मिशन, गरीब कल्याण अन्न योजना, किसान सम्मान योजना, आयुष्मान भारत, मातृत्व वंदना व पीएम आवास योजना की विस्तार से जानकारी दी और लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं को पोषण थाली वितरित की गई। स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। लाभार्थियों को विकसित भारत में योगदान की शपथ दिलाई गई। मौके पर केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधित सामग्री भी वितरित की गई।