30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थर्मल स्थित हरिराम बाबा मन्दिर में जागरण

सूरतगढ़ थर्मल (श्रीगंगानगर) भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी के अवसर पर सूरतगढ़ तापीय परियोजना के तीन नम्बर गेट स्थित लोकदेवता हरिराम बाबा के मंदिर पर शनिवार रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन किया गया। बाबा की महिमा का बखान सुनने थर्मल सहित आसपास के चकों से भी श्रद्धालु पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification
थर्मल स्थित हरिराम बाबा मन्दिर में जागरण

थर्मल तीन नम्बर गेट स्थित हरिराम बाबा मंदिर में भंडारे में भोजन करते श्रद्धालु।

थर्मल स्थित हरिराम बाबा मन्दिर में जागरण


सूरतगढ़ थर्मल (श्रीगंगानगर)

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी के अवसर पर सूरतगढ़ तापीय परियोजना के तीन नम्बर गेट स्थित लोकदेवता हरिराम बाबा के मंदिर पर शनिवार रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन किया गया। बाबा की महिमा का बखान सुनने थर्मल सहित आसपास के चकों से भी श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में धोक लगाकर परिक्रमा की। वहीं, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में लड्डू, बूंदी, नारियल, बताशे, झाड़ू, ध्वजा आदि बाबा के चरणों में अर्पित की। गौरतलब है कि बाबा हरिराम जी को लोग नागदेवता के रूप में पूजते हैं।

मन्दिर कमेटी के नेतराम नाथ व गौरी शंकर ने बताया कि इस अवसर पर बीरमाना की भजन गायक मंडली द्वारा रात भर हरिराम बाबा का गुणगान किया गया। भजन मंडली ने बाबा हरिराम जी के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। परियोजना व क्षेत्र की खुशहाली के लिए जनसहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग