
श्रीगंगानगर में झमाझम बरसात, किसानों के चेहरों की चमक फीकी
श्रीगंगानगर। इलाके में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार शाम एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। जिला मुख्यालय पर झमाझम बरसात होने से गलियों में पानी निकासी की समस्या आ गई।
वहीं सीवर प्रभावित इलाके में खोदी गई सडक़ों पर कीचड़ इस कदर पसर गया जां से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई।
शाम सवा सात बजे एकाएक बरसात और तेज हवाओं ने सर्दी की वापसी करवा दी। वहीं लालगढ़ एरिया में ओले गिरने के समाचार है। क्षेत्र में सोमवार शाम बदला मिजाज किसानों के लिए महंगा साबित हो सकता है। जहां वर्षा के साथ तेज हवा चली है, फसल आडी होने से नुकसान होगा।
जहां-जहां ओले पड़े हैं, उत्पादन और गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। चने के जिन पौधों में घेघरी बनने लगी है, बिजली चमकने से उत्पादकों की अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पाएगी।
इस बार रबी पर अभी तक रब की मेहर मानी जा रही थी। सर्दी की अवधि अधिक रहने तथा कीट-पतंगों का प्रकोप नहीं होने से गेहूं, सरसों, जौ, चना आदि की फसल अच्छी रहती लग रही थी लेकिन अब वर्षा, तेज हवा से किसानों के अरमान अधूरे रह सकते हैं।
जिन स्थानों पर वर्षा शांति से हुई, वहां नुकसान जैसी बात नहीं है।
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. जीआर मटोरिया के अनुसार जहां ओले पड़े हैं और तेज हवा चली है, वहां तो कम या ज्यादा नुकसान जरूर होगा। जहां सामान्य रूप से वर्षा हुई है कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।
उनके मुताबिक जिने चने में घेघरी बनने की अवस्था है, बिजली चमकना नुकसान पहुंचाएगा। विभाग वर्षा, ओले और तेज हवा के असर का ब्यौरा जुटा रहा है
Published on:
25 Feb 2019 09:21 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
