राज्य स्तर पर श्रीगंगानगर की बालक-बालिका वर्ग के नाम रही खो-खो की चैंपियनशिप
-66 वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता-
-बालक वर्ग में चूरू और बालिका वर्ग में सीकर की टीम रही उप-विजेता
श्रीगंगानगर.66 वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय बालक-बालिका विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता का समापन्न कार्यक्रम शहर की पुरानी आबादी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर छह में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि यह मेरा संकल्प रहा है कि जो कहा है वो किया है और जो कहूंगा वह करुंगा। श्रीगंगानगर मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों में 91 सीटों पर एमबीबीए की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश मिल चुका है और इसमें करीब दस विद्यार्थी श्रीगंगानगर निवासी है। यहां का विद्यार्थी यहीं पर डॉक्टर की पढ़ाई कर डॉक्टर बनेगा। जबकि कृषि महाविद्यालय 120 सीटों के साथ तीसरे वर्ष में चल रहा है और नर्सिंग कॉलेज बाहर बन रहा था जबकि उसके लिए गौतम नगर में भूमि की व्यवस्था करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। विधानसभा क्षेत्र में चार स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम स्कूल बन चुके हैं और इसी विद्यालय का प्रस्ताव भेजा है।उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय खो-खो विद्यालयी प्रतियोगिता में राज्य भर से 31 जिलों की बालक-बालिकाओं की 62 टीमों के 754 खिलाड़ी शामिल हुए है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कलक्टर सौरव स्वामी और श्रीगंगानगर विधायक गौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया था। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृति कार्यक्रम पेश किया गया।
गोल्ड मैडल,ट्रॉली व बैग देकर किया सम्मान
14 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग में श्रीगंगानगर जिले की टीम राज्य स्तर पर चैंपियन रही।इस कारण दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को गोल्ड मैडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है।बालिका वर्ग में द्वितीय स्तर पर सीकर और तृतीय स्थान पर बीकानेर की टीम रही। बालक वर्ग में द्वितीय स्थान पर चूरू व तृतीय स्थान पर हनुमानगढ़ जिले की टीम रही। सभी खिलाडिय़ों को मैडल व ट्रॉफी व बैग देकर सम्मानित किया गया। श्रीगंगानगर टीम के खिलाड़ी बालिका वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी चंचल वर्मा और बालक वर्ग में प्रशांत गोपाल रहा।
———
कार्यक्रम में यह रहे मंचासीन
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर छह के प्रधानाचार्य चेतन पाहवा ने बताया कि कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद कमल शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि डीइओ गिरजेशकांत शर्मा,पार्षद कौशल्या सिहाग,प्रधानाचार्य ज्योत्सना बैलान,रूबी चौधरी,इंद्राज यादव,नीतू शर्मा,विजय शर्मा,प्रभजौत कौर,उप प्राचार्य हरीश कटारिया,पार्षद दलीप लावा,प्रेम नायक व उप प्रधानाचार्य सुनील दामड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन थे। जबकि प्रतियोगिता सुरेंद्रा डैंटल कॉलेज के खेल मैदान पर हुई। कार्यक्रम का मंच संचालन वेदप्रकाश पाहवा ने किया।
दो कमरे व शौचालय निर्माण के लिए नौ लाख रु की घोषण
——–
कार्यक्रम में विधायक गौड़ ने छह नंबर स्कूल में दो कमरें मस बरामदा और एक शौचालय निर्माण के लिए विधायक कोष से नौ लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। पार्षद व विद्यालय के प्राधानाचार्य और डीइओ ने इसकी मांग विधायक के समक्ष रखी थी।