31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क के घुमाव ने डाला चक्कर में, नहीं हो पा रही भूमि अवाप्ति

समीपवर्ती बनवाली गांव में प्रस्तावित माल गोदाम (गुड्स शैड्स) का निर्माण अगले साल हो पाएगा। इसके लिए भूमि अवाप्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
demo pic

demo pic

श्रीगंगानगर।

समीपवर्ती बनवाली गांव में प्रस्तावित माल गोदाम (गुड्स शैड्स) का निर्माण अगले साल हो पाएगा। इसके लिए भूमि अवाप्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दो सालों से नया माल गोदाम बनाने के लिए योजना कागजों से निकलकर मूर्त रूप नहीं ले पा रही है।गंगानगर रेलवे स्टेशन से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर बनवाली रेलवे स्टेशन बना हुआ है। यह गंगानगर से हनुमानगढ़ रेल मार्ग पर यह पहला स्टेशन पड़ता है। गुड्स शैड्स के निर्माण की घोषणा दो साल पहले रेल बजट में की गई थी। बनवाली रेलवे स्टेशन की पटरियों के पास रेल प्रशासन के पास करीब 300 मीटर की भूमि खाली पड़ी है।

इससे चिपती 600-700 मीटर भूमि अवाप्त की जानी है। भूमि अवाप्ति की यह कार्रवाई राज्य सरकार की ओर से की जाएगी। इस संबंध में रेल प्रशासन ने एक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज रखा है।बताते हैं कि बनवाली रेलवे स्टेशन के पास गंगानगर से सादुलशहर की ओर घुमावदार सड़क है। सड़क का यह घुमाव भी रेल प्रशासन को चक्कर में डाल रहा है। भूमि अवाप्ति के साथ ही गंगानगर सादुलशहर सड़क मार्ग में भी मामूली परिवर्तन करना पड़ेगा।

यातायात का दबाव कम होगा

बनवाली रेलवे स्टेशन के पास नया माल गोदाम बनने से आजाद टाकीज के निकट नित रोज लगने वाले वाहनों के जाम से भी मुक्ति मिलेगी वहीं वर्तमान माल गोदाम से सामान का उठाव और लदान के काम में लगी ट्रैक्टर-ट्रालियां और ट्रक भी सीधे शहरी क्षेत्र से बाहर गोदामों तक पहुंच सकेंगें। इससे शहरी क्षेत्र में यातायात के दबाव में भी कमी आएगी। कालूवाला के पास ओवरब्रिज बन जाने से बनवाली की ओर से आने वाले वाहन भी सीधे पंजाब की ओर निकल सकेंगें।

नए गुड्स शैड्स के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया की जा रही है। इस काम में कम से कम 6 माह लग जाएंगें। इसके बाद ही नए माल गोदाम भवन के लिए निर्माण कार्य शुरू होगा। संभवत: अगले दिसंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा।
- सी.आर. कुमावत, सीनियर डीसीएम, बीकानेर मंडल।