23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेवर एयरपोर्ट के लिए धनराशि मिलने के बाद अब इस दिन से शुरु होगा निर्माण

जेेवर में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए शासन पहले ही कुछ धनराशि जारी कर चुका है। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरु हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
jewar airport

ग्रेटर नोएडा। जेेवर में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 330 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है। यमुना अथॉरिटी ने एयरपोर्ट के निर्माण के लिए सभी तैयारी करनी शुरू कर दी है। वहीं अधिकारियों की मानें तो एयरपोर्ट के निर्माण के लिए तकनीकी, सामाजिक, आर्थिक आदि के सर्वे के लिए कंसलटेंट कंपनी का चयन जल्द ही किया जाना है और इसके लिए 29 दिसंबर तक कंसलटेंट कंपनी का चयन कर वर्क आॅर्डर जारी कर दिया जाएगा। ताकि चयनित कंपनी जल्द से जल्द आर्थिक फिजिबिलटी रिपोर्ट तैयार कर सके।

यमुना अथॉरिटी को शासन की तरफ से एयरपोर्ट के निर्माण के लिए नोडल एजेंसी चुना गया है। दरअसल, जेवर एरिया यमुना अथॉरिटी के अंर्तगत आता है। यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण उनकी प्राथमिकता है। लिहाजा निर्माण के लिए तेजी के साथ कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के लिए कंसलटेंट कंपनी का चयन जल्द ही किया जाना है। यह कंपनी तकनीकी, आर्थिक समेत कई सर्वे रिपोर्ट देगी। कंपनी का चयन बिड के द्वारा किया जाना है। इसके लिए 18 दिसंबर तक कंपनियों से टेंडर मांगे गए हैं। उसके बाद में 29 दिसंबर को कंसलटेंट कंपनी का चयन किया जाएगा। उसके बाद में वर्कआॅर्डर जारी कर दिा जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 से अधिक भारतीय और विदेशी कंपनी एयरपोर्ट के निर्माण के लिए कंसलटेंट बनने के लिए अपनी निविदा दे चुकी है। अभी और भी कपंनी सामने आ सकती है।

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण की नींव की कवायद यूपी में बीजेपी सरकार आने के बाद ही शुरू हो गई थी। कई सालों से एयरपोर्ट के निर्माण की अटकलें लगी हुई थी। लेकिन यूपी में योगी सरकार ने कमान संभालते ही एयरपोर्ट के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी। वहीं केंद्र सरकार भी एयरपोट्र के निर्माण का रास्ता साफ कर चुकी है। रास्ता साफ होने के बाद में सरकार की तरफ से निर्माण के लिए धन भी जारी किया जा चुका है। साथ ही एयरपोर्ट के निर्माण के लिए यमुना अथॉरिटी को यूपी सरकार ने नोडल एजेंसी घोषित किया था। अथॉरिटी की तरफ से किसानों से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।