23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों ने की पीएचसी पर ताला बंदी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 11 Aug 2018, 4:52 PM IST

surtagarh thermol phc

ग्रामीणों ने की पीएचसी पर ताला बंदी

सुरतगढ़ थर्मल।

निकटवर्ती ग्राम पंचायत ठुकराना के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं एवम चिकित्सीय स्टाफ की उपलब्धता की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर तालाबंदी कर रोष प्रकट करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणो का आरोप है कि विगत जनवरी माह में राज्य सरकार द्वारा ठुकराणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड पर देने के बाद से अब तक व्यवस्थाओं में सुधार नही हुआ है। जबकि इस संबन्ध में ग्रामीणो ने कई बार पत्राचार, मौखिक एवम विरोध प्रकट कर स्वास्थ्य विभाग को चेताया है, लेकिन आठ माह बाद भी ग्रामीणो की परेशानी जस की तस है।

टिब्बा क्षेत्र सँघर्ष समिति के संयोजक राकेश बिशनोई ने बताया कि बार बार जिला कलेक्टर सहित स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाने के बाद भी आज तक मात्र आश्वासनों के कुछ नही मिला। उन्होंने कहा कि जब तक ठुकराणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पुनः सरकारीकरण नहीं किया जायेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीण पदमाराम गोदारा, गिरधारी स्वामी, विक्रम सिंह, यूसुफ खान आदि ने बताया कि जबसे गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड पर दिया गया है तब से लेकर आज तक पिछले आठ माह में न तो स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षित स्टाफ आया है, न ही चिकित्सक मिलता है। ऐसे में दवाई, चोट का प्राथमिक उपचार की उम्मीद तो की ही नही जा सकती।

कल से सरकारी स्टाफ होगा नियुक्त- ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए दोपहर 2 बजे के करीब सूरतगढ़ ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी मनोज अग्रवाल धरना स्थल पर पहुंचे एवम ग्रामीणो को आश्वस्त किया कि रविवार से पुनः सरकारी नर्सिंग स्टाफ की सेवाएं ठुकराणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू कर दी जाएगी, एवम जल्द ही चिकित्सक सहित बाकी स्टाफ को नियुक्त किया जाएगा, एवम पूण सरकारीकरण के आदेश करवाने के प्रयास किये जायेंगे।

इसके बाद ग्रामीणों ने अपने आंदोलन को स्थगित कर स्वास्थ्य केंद्र के ताले खोल दिये। धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी के सत्य प्रकाश सियाग सहित ठुकराना सरपंच प्रतिनिधि सोहन कडेला, पूर्व सरपंच मनोहर सिंह, पूर्व डायरेक्टर कालूराम्, पूर्व सरपंच पूर्णाराम, उपसरपंच मोहन लाल, राजूजाट, भोमाराम, सुरेश हुड्डा, रेवंत राम आदि ने सम्बोधित किया। ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए थर्मल चौकी प्रभारी शालू बिशनोई ने धरनास्थल पर पहुँची एवम समझाईश के प्रयास किये। फोटो/विजुअल- ठुकराणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग