23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षकों के स्थानांतरण के विरोध में विदयालय के लगाया ताला

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 11 Aug 2018, 5:28 PM IST

school lock

शिक्षकों के स्थानांतरण के विरोध में विदयालय के लगाया ताला

मन्नीवाली.
गांव के राजकीय बालिका विदयालय के दो अध्यापकों के स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को दूसरे दिन भी प्रातः सात बजे ही ग्रामीणों ने विदयालय के आगे धरना लगा दिया। साथ ही तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उक्त अध्यापकों का तबादला निरस्त नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा तथा स्कूल खोलने नहीं दिया जावेगा।

धरने पर बैठने वाले परमानंद यादव, अजमेर सिंह, सुन्दर श्याम यादव, कृष्ण लाल महेरडा, धर्मवीर बाधला, ताराचंद धुघरवाल सहित विदयालय में अध्धनरत बालिकाओं ने बताया कि इन अध्यापकों की मेहनत से पिछले साल परीक्षा परीणाम बहुत अच्छा रहा तथा ग्रामवासीयों के सहयोग से स्कूल में अनेक विकास कार्य करवाए । स्कूल में पौधारोपण , फर्नीचर ,दरीयां,एलईडी तथा स्कूल युनीफॉर्म ,बच्चों के जूते पूरे साल इनके सहयोग से वितरित किये गए। पहले यहंा मात्र 75 बच्चों का नामांकन था जो कि इनके सहयोग से 170 हो गया है तथा निजी स्कूलों के लगभग 50 बच्चे भी इस स्कूल में आए हैं। इस के लिए उपखण्ड अधिकारी द्वारा दो बार सम्मानित किया जा चुका है । इसके साथ साथ बच्चे खेलकूद में भी आगे आए है।

इन अध्यापकों के प्रयास से 15 अगस्त व 26 जनवरी को साढे तीन लाख रूपये का आर्थिक जनसहयोग भी प्राप्त हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि इन अध्यापकों को हमारे स्कूल से बाहर नहीं जाने देंगे इसके लिए हमें कितना ही धरना प्रदर्षन करना पडे हम करेंगे। सरकार नहीं मानी तो आमरण अनसन भी करेंगे। इस संबध में सरपंच अंजुयादव, उपसरपंच भूरी देवी,पूर्व प्रधान आत्माराम तरड.के नेतृत्व में एक पत्र मुख्य मंत्री को लिखकर उसकी प्रति षिक्षा मंत्री, जिला कलैक्टर ,जिला षिक्षा अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी,एसएचओ, तथा प्रधानाध्यापक को भेजी है।

गांव के राजकीय बालिका विदयालय के दो अध्यापकों के स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को दूसरे दिन भी प्रातः सात बजे ही ग्रामीणों ने विदयालय के आगे धरना लगा दिया। साथ ही तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उक्त अध्यापकों का तबादला निरस्त नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा तथा स्कूल खोलने नहीं दिया जावेगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग