23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल जा रही 13 साल की दो बच्चियों को रोका, फिर चॉकलेट का लालच देकर की घिनौनी हरकत; मजदूरों ने पीटा

Sriganganagar News: दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 25 Mar 2025, 1:18 PM IST

rape

demo image

अनूपगढ़। थाना क्षेत्र के गांव 87 जीबी में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की ओर से दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने पर भट्टा मजदूरों ने उस व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी अपनी 13 वर्षीय सहेली के साथ सोमवार सुबह पैदल स्कूल जा रही थी।

स्कूल जाते समय गांव के ही एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति ने उन दोनों को रोक लिया और उनका हाथ पकड़ लिया। व्यक्ति ने दोनों को अपने साथ चलने को कहा। उसने लालच दिया कि वह उन्हें खाने-पीने के लिए चीजें लाकर देगा।

यह भी पढ़ें: महिला अफसर ने एईएन पर दर्ज कराया रेप का मामला, महिला बोली- प्रेग्नेंट हुई तो 2 बार कराया अबॉर्शन

लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि व्यक्ति ने लड़कियों को अपना मोबाइल नंबर भी एक पर्ची पर लिखकर जबरदस्ती उनके हाथ में पकड़ा दिया। पिता ने बताया कि उसकी बेटी सहेली के साथ डर कर भाग कर घर आ गई और रोने लगी तथा घटना की जानकारी दी।

पोक्सो के मामले में सजा काट चुका है

जैसे ही घटना की जानकारी ईंट भट्टों पर काम करने वाले अन्य मजदूरों को मिली तो मजदूरों ने उस व्यक्ति को जमकर पीटा और इसकी सूचना थाने में दी। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति पूर्व में पोक्सो के मामले में साढ़े 8 वर्ष की सजा काट चुका है। पुलिस ने उसे शांति भंग में गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया है।

यह भी पढ़ें: 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर 3 युवकों ने किया गैंगरेप

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग