13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Boycott- घर-घर जा दे रहे चीन वस्तुओं के बहिष्कार का संदेश

चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार के प्रति लोगों को कर रहे जागरुक

less than 1 minute read
Google source verification
Boycott

Boycott

पोकरण. चीन निर्मित वस्तु बहिष्कार समिति की ओर से चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर चलाया जा रहा अभियान धीरे-धीरे जोर पकडऩे लगा है। आमजन भी इस अभियान में भागीदारी निभाते हुए चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार कर रहा है।गत कुछ दिनों से चल रहे अभियान में विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रैलियां निकालकर लोगों में जनजागरण किया गया तथा घरों में मिट्टी के दीपक भी पहुंचाए गए। समिति के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अलग-अलग मोहल्लों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया तथा चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया। समिति के संयोजक विक्रमसिंह, कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश पालीवाल के नेतृत्व में बालिकाओं सरिता, तमन्ना, प्रियंका, भूमिका, माधवी, वंशिका, तमन्ना आदि ने भवानीपुरा, व्यास कॉलोनी, भास्कर मोहल्ले में भ्रमण कर घरों में जनसंपर्क किया। उन्होंने चीन निर्मित वस्तुओं का त्याग करने, दीपावली के अवसर पर चाइनीज लाइटों की बजाय मिट्टी के दीपक जलाकर रौशनी करने का आह्वान किया। इसी प्रकार स्थानीय एके पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वदेशी जागरुकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवामहल समग्र विकास संस्थान के सचिव भूरसिंह सांकड़ा के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाचार्य हरिशंकर बिस्सा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया गया। सचिव भूरसिंह ने चाइनीज वस्तुओं से होने वाले नुकसान, दुष्प्रभाव, देश की आर्थिक व वित्तीय स्थिति तथा स्थानीय व्यापार पर हो रहे प्रभाव की जानकारी देते हुए इन वस्तुओं का त्याग करने का आह्वान किया।नरपतसिंह बडोड़ा गांव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।