15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमएसपी खरीद पटरी से उतरी: आदेशों की उलझन में फंसे किसान-व्यापारी

श्रीगंगानगर.कृषि प्रधान जिले में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद इस बार अव्यवस्थाओं और प्रशासनिक पेचीदगियों के कारण पटरी पर नहीं आ पा रही है। 16 मार्च से शुरू होने वाली खरीद प्रक्रिया 14 अप्रैल तक भी पूरी तरह लागू नहीं हो सकी, जिससे किसान और व्यापारी असमंजस में हैं। खाद्य एवं आपूर्ति […]

2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर.कृषि प्रधान जिले में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद इस बार अव्यवस्थाओं और प्रशासनिक पेचीदगियों के कारण पटरी पर नहीं आ पा रही है। 16 मार्च से शुरू होने वाली खरीद प्रक्रिया 14 अप्रैल तक भी पूरी तरह लागू नहीं हो सकी, जिससे किसान और व्यापारी असमंजस में हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बार-बार संशोधित आदेशों से स्थिति और जटिल हो गई। हालांकि 14 अप्रैल को जारी नए आदेश के बाद कुछ स्पष्टता आई है और खरीद शुरू होने की उम्मीद जगी है, लेकिन व्यापारी अब भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। इसके बावजूद वे क्वालिटी इंस्पेक्टर के साथ समन्वय कर तैयारी में जुटे हैं।

अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक महीपाल माली ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस और नए आदेश के बाद जिले में एमएसपी पर खरीद जल्द शुरू होगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी और किसानों को अब कोई दिक्कत नहीं आएगी। मंडी में इस बार 12 हजार बैग गेहूं खरीद का लक्ष्य है। करीब तीन लाख बैग बारदाना उपलब्ध कराया जा चुका है और क्यूआई द्वारा वितरण भी शुरू हो गया है। इसके बावजूद अब तक केवल 18 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो पाई है।

गेहूं खरीद के लिए नए निर्देश

शासन सचिव अम्बरीश कुमार ने आरएमएस 2026-27 के तहत खरीद प्रक्रिया में संशोधन कर एजेंसियों को लचीलापन दिया है। क्षेत्रीय कार्यालय ऑन-स्पॉट और स्लॉट बुकिंग का प्रतिशत तय कर सकेंगे। किसानों को खरीद केंद्र पर आने का समय भी एजेंसियां निर्धारित करेंगी। स्लॉट बुकिंग व्यापारी मंडल की सूची के आधार पर होगी, जिसमें कटाई पूरी कर चुके किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी किसानों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश स्पष्ट नहीं, किसानों की बढ़ी चिंता

एक माह बीतने के बाद भी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस बार खरीद कोटा और समयावधि में भी कटौती की गई है। एमएसपी 2585 रुपए और 150 रुपए बोनस सहित कुल 2735 रुपए प्रति क्विंटल तय है, जबकि बाजार भाव 2300 से 2350 रुपए चल रहा है। ऐसे में किसानों को एमएसपी का लाभ मिलने पर संशय बना हुआ है।

80 से 90 लाख क्विंटल गेहूं का उत्पादन

किसान नेता संतवीर सिंह ने बताया कि विभाग लगातार आदेश बदल रहा है, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही। पिछले वर्ष 50.15 लाख क्विंटल खरीद हुई थी, जबकि इस बार 49.86 लाख क्विंटल लक्ष्य है। व्यापारियों के अनुसार पहले 30-40 प्रतिशत गेहूं खुले बाजार में बिकता था, लेकिन इस बार खरीद प्रभावित है। इस बार 80 से 90 लाख क्विंटल उत्पादन का अनुमान है।

एमएसपी गेहूं खरीद: स्थिति एक नजर में

  • खरीद शुरू होने की तिथि: 16 मार्च14 अप्रैल तक स्थिति: प्रक्रिया पूरी तरह शुरू नहीं
  • एमएसपी: 2585 रुपए प्रति क्विंटल
  • बोनस: 150 रुपए प्रति क्विंटल
  • कुल भाव: 2735 रुपए प्रति क्विंटल
  • बाजार भाव: 2300-2350 रुपए प्रति क्विंटल
  • जिला लक्ष्य (2026): 49.86 लाख क्विंटल
  • पिछले वर्ष खरीद: 50.15 लाख क्विंटल

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग