6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

robbed: गिरवी रखी बाइक छुड़ाने को मुनीम ने ही करवा दी थी दो लाख लूट की वारदात

- पुलिस ने मुनीम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक फरार  

Google source verification

श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना पुलिस ने तीन पुली के समीप ईंट भट्ठा मुनीम से हुई दो लाख रुपए की लूट robbed का खुलासा करते हुए मुनीम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके एक साथी की तलाश की जा रही है। मुनीम ने ही गिरवी रखी अपनी बाइक छुड़ाने के लिए यह लूट की वारदात कराई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 8 मई को महेन्द्र कुमार बेनीवाल निवासी दौलतपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका दौलतपुरा में ईंट् भट्ठा है। वहां गुरप्रीत सिंह निवासी कोनी मुनीम का कार्य करता है। 3 मई को वह रामप्रकाश पुत्र रामचंद्र ठेकेदार से दो लाख रुपए लेने गया था। उसने दोपहर सवा बजे फोन पर बताया कि तीन पुली रोड पर बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर दो लाख रुपए लूटकर ले गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई चंद्रभान धुआं को सौंपी गई। वारदात खोलने के लिए जांच अधिकारी के साथ टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुनीम गुरप्रीत सिंह से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई। वह वारदात को लेकर बार-बार बयान बदलता रहा। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट गया और लूट की वारदात अपने मित्र गुरजंट सिंह उर्फ साका, सोनू व लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू के साथ मिलकर करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मुनीम गुरप्रीत सिंह (22) पुत्र सतपाल सिंह निवासी कोनी हिन्दुमलकोट, गुरजंट सिंह उर्फ साका (21) पुत्र सतनाम सिंह निवासी लाधुवाला लालगढ़ जाटान व लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू (18) पुत्र बलजिंद्र सिंह निवासी लाधुवाला लालगढ़ जाटान को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लूट का षड्यंत्र रचने वाला आरोपी सोनू निवासी कोनी की तलाश की जा रही है।

इसलिए रचा लूट का षड्यंत्र

– जांच अधिकारी ने बताया कि मुनीम गुरप्रीत ने अपनी बाइक किसी के पास गिरवी रखी हुई थी। उसको छुड़ाने के लिए रुपयों की जरुरत थी। उसने अपने मित्र सोनू से इस संबंध में बातचीत की। इस पर सोनू ने मुनीम के ईंट भट्ठा मालिक को लूटने का षड्यंत्र रचा, लेकिन ईंट भट्ठा मालिक ने दो लाख रुपए लाने के लिए मुनीम को ही भेज दिया।

वहां मुनीम ने अपने मित्र गुरजंट सिंह व अन्य को तीन पुली रोड पर बुलाया और अपने सिर पर चोट मरवाकर दो लाख रुपए उनको दे दिए। इसके बाद भट्ठा मालिक को फोन पर लूट होने की सूचना दी। जांच में मुनीम पुलिस को तीन-चार दिन तक गुमराह करता रहा।