
बंदूक में सरिये का टुकड़ा डाल ससुर के सीने में आर-पार कर दिया
सूरतगढ़.
सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सिधुवाला के पास 22 एसटीबी ढाणी में घर के आंगन में सो रहे एक व्यक्ति की दामाद ने बंदूक में लोहे का सरिया का टुकड़ा डाल कर सीने में आर पार कर दिया जिससे ससुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई । हत्या के बाद आरोपित पैदल ही वहां से फ रार हो गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय की मोचज़्री में रखवाया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी दमाद को राउंडअप किया है।
सदर थाना अधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि सिधुवाला स्थिति ढाणी 22 एसटीबी निवासी आसाराम बावरी की पुत्री पार्वती का विवाह करीब 20 साल पूर्व संघर निवासी बनवारीलाल से हुआ था। पति बनवारीलाल बावरी ने करीब 3 साल पूर्व तंग परेशान कर पत्नी पार्वती को घर से निकाल दिया। इस दौरान बनवारी लाल ने ससुर आसाराम, ओमप्रकाश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात्रि करीब साढ़े 12 बजे बनवारी लाल बावरी बंदूक में बारूद तथा लोहे का सरिया डालकर पैदल ही ससुराल पहुंच गया वहां घर के आंगन में सो रहे आसाराम की छाती पर बंदूक रखकर फ यर किया, जिससे लोहे का सरिया आसाराम की छाती के आर-पार हो गया। इससे आसाराम की मौके पर ही मौत हो गई ।
शोर शराबा सुनकर परिवारजन भी जागे इस दौरान अंधेरे का फ ायदा उठाते हुए बनवारीलाल पैदल ही वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर आसाराम के शव को सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय की मोचज़्री में रखवाया। इस दौरान पुलिस की एक टीम ने आरोपित बनवारी लाल को संघ ज़्गाँव में एक खेत से राउंडअप किया है। सदर थाना अधिकारी ने बताया कि मृतक का पोस्टमाटज़्म करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में मृतक के पुत्र ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर आरोपित दामाद बनवारी लाल के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दजज़् किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के चार बच्चे हैं इसमें से 3 लड़कियां और एक लड़का है।
Published on:
18 Aug 2018, 5:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.