11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

Murder: खेत पर काम करने गए एक व्यक्ति की हत्या, अस्पताल में परिजनों का धरना

- आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन

Google source verification

श्रीगंगानगर. चूनावढ़ थाना इलाके में नेतेवाला में घर से खेत में करने के लिए एक व्यक्ति की हत्या Murder करने का मामला दर्ज हुआ है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों की ओर से राजकीय जिला चिकित्सालय में धरना दिया जा रहा है।


नेतेवाला निवासी अलताफ पुत्र पाले खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता पाले खान को रविवार सुबह करीब आठ बजे आरोपी सरजू सेवदा पुत्र हंसराज खेत पर एक घंटे कार्य कराने के लिए लेकर गया था। इसके बाद शाम तक उसका पिता घर नहीं लौटा। रात करीब आठ बजे बाद आरोपी सरजू अपने ट्रेक्टर पर पाले खान को लादकर घर से दो सौ मीटर दूर मरा समझकर पटककर भाग गया।

परिजनों ने बताया कि पाले खान को श्रीगंगानगर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सोमवार सुबह मौत हो गई। शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया। रिपोर्ट में अलताफ ने पुलिस को किसी नशीले पदार्थ खिलाने का अंदेशा जताया है।

इस मामले में आरोपी पर कार्रवाई करने व हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार शाम को परिजन राजकीय जिला चिकित्सालय में धरने पर बैठ गए। इस दौरान नेतेवाला पंचायत समिति डायरेक्टर विनोद ताखर, भाजपा नेता जयदीप बिहाणी सहित अन्य लोग धरना स्थल पर पहुंच गए। जहां मृतक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अस्पताल में चूनावढ़ थाना प्रभारी तेजवंत सिंह, सदर थाना पुलिस आदि पहुंच गई। शाम को पुलिस ने चूनावढ़ थाने में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़