
interceptor
श्रीगंगानगर.
पुलिस मुख्यालय से जिले को मिली आधुनिक उपकरणों से लैस नई इंटरसेप्टर गाड़ी को श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ तक हाइवे पर रफ्तार थामने के लिए तैनात किया गया है। जहां वाहन की गति निर्धारित सीमा से अधिक होने पर कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिसकर्मियों ने बताया कि पिछले दिनों श्रीगंगानगर को नई इंटरसेप्टर गाड़ी मिली है। जिसको सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर के बीच वाहनों की रफ्तार जांचने के लिए लगाया गया है। इस मार्ग पर पिछले दिनों रफ्तार के कारण कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई है। इससे पहले भी यहां दो इंटरसेप्टर गाडिय़ां यातायात पुलिस के पास मौजूद है। अब तीन इंटरसेप्टर गाडिय़ों से रफ्तार थाने की कार्रवाई की जा रही है। अब पुलिस को आधुनिक कैमरे, स्पीड रडार से लैस इंटरसेप्टर मिली है।
ये हैं खासियत
नई इंटरसेप्टर गाड़ी पहले वाली इंटरसेप्टर गाडिय़ों से छोटी है। जिसको चलाने में आसानी रहती है। इसके अलावा इसमें स्पीड रडार अधिक क्षमता वाला है। जो दो किलोमीटर से भी अधिक दूरी से किसी भी गाड़ी की रफ्तार को पकड़ लेता है। पहले वाली इंटरसेप्टर गाडिय़ां केवल डेढ़ किलोमीटर तक ही स्पीड को स्पष्ट नहीं पकड़ पाती थी। नई इंटरसेप्टर गाड़ी के कैमरे भी उच्च गुणवत्ता वाले हैं। इसके कैमरे किसी भी मौसम में सटीक काम करने में सक्षम हैं।
निर्धारित स्पीड से अधिक होने पर करते हैं कार्रवाई
इंटरसेप्टर गाड़ी के स्पीड रडार से किसी वाहन की स्पीड नापते हैं और वहां की निर्धारित स्पीड से अधिक होने के बाद ही उस वाहन पर कार्रवाई की जाती है। श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ पर अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग स्पीड निर्धारित है। इस निर्धारित स्पीड से अधिक होने पर ही कार्रवाई होती है।
दो माह में पांच से अधिक कार्रवाई
- यातायात पुलिसकर्मियों ने बताया कि दो माह के दौरान ओवर स्पीड व शराब पीकर वाहन चलाते हुए पांच से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई है। जिनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराए गए हैं। अब नई इंटरसेप्टर गाड़ी आने के बाद कार्रवाई की संख्या बढ़ रही है।
अब निलंबन नहीं, खारिज होगा ड्राइविंग लाइसेंस
यातायात पुलिसकर्मियों ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश पर अब तक वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराया जाता था लेकिन अब हाईकोर्ट ने वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस खारिज कराने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय से आधुनिक उपकरणों से लैस नई इंटरसेप्टर गाड़ी जिले को मिली है। जिसको श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ तक ओवर स्पीड वाहनों पर कार्रवाई के लिए लगाया गया है। इंटरसेप्टर का स्पीड रडार अच्छी क्वालिटी है जो दो किलोमीटर दूसर से ही स्पीड को पकड़ लेता है।
-कुलदीप चारण, प्रभारी यातायात थाना श्रीगंगानगर।
Published on:
17 Jun 2018 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
