23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर से नांदेड़ के लिए गाड़ी शुरू

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 12 Aug 2018, 10:25 AM IST

New train

श्रीगंगानगर से नांदेड़ के लिए गाड़ी शुरू

श्रीगंगानगर. हुजूर साहिब नांदेड़ के लिए श्रीगंगानगर से साप्ताहिक गाड़ी शनिवार सुबह 10 बजे शुरू हो गई। सांसद निहालचंद मेघवाल व उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआरएम अनिल कुमार दूबे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर वाईफाई सुविधा भी शुरू हो गई।


इस मौके पर स्टेशन पर आयोजित सांसद ने कहा कि पिछले चार साल में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में ढाई दर्जन गाडिय़ां शुरू करवाकर इलाके के यात्रियों को बड़ी राहत पहुंचाई गई है। सांसद ने बताया कि जोधपुर के लिए एक गाड़ी जल्द चलेगी।
लोकल गाडिय़ां पृथ्वीराजपुरा स्टेशन पर रोकने के लिए स्वीकृति मिलेगी। डीआरएम दूबे ने कहा कि लंबी दूरी की गाडिय़ों से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। नांदेड़ के लिए श्रीगंगानगर से सुबह 10.02 बजे श्रीगंगानगर वाया बीकानेर नांदेड़ और 2.42 बजे श्रीगंगानगर-दिल्ली वाया नांदेड़ के लिए गाडिय़ां मिली है।
नांदेड़ से हर
गुरुवार चलेगी
यह गाड़ी नांदेड़ से हर गुरुवार सुबह नौ बजे रवाना होकर इसी मार्ग से शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि दो बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। सिखों का पवित्र स्थल गुरुद्वारा हुजूर साहिब नांदेड़ है। श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ रेल मार्ग पर बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु नांदेड़ जाते हैं। यह गाड़ी पहले बीकानेर से नांदेड़ साहिब तक चलती थी। रेलवे बोर्ड ने अब इस गाड़ी को श्रीगंगानगर तक बढ़ा दिया है।


ये रहे मौजूद
इस मौके पर पंजाबी अकादमी अध्यक्ष व राज्य मंत्री रवि सेतिया,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरवीर सिंह बराड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलादराय टाक, यूआईटी अध्यक्ष संजय महिपाल, प्रदीप धेरड़, पूर्व प्रधान हरभगवान सिंह बराड़, पूर्व उप प्रधान आत्माराम तरड़, सतपाल कासनिया, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, गंगानगर कच्चा आढ़तिया संघ अध्यक्ष राजकुमार बंसल, नगर परिषद के पूर्व सभापति महेश पेड़ीवाल आदि मौजूद थे। बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग भी शामिल हुए। रेलवे अधिकारी मंडल इंजीनियर राजू माथुर, स्टेशन अधीक्षक डीके त्यागी सहित रेलवे स्टेशन का स्टाफ भी
मौजूद रहा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग