4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गन्ना की नई वैरायटी, चार से पांच हजार बीघा गन्ना का बढ़ेगा रकबा

-नरमा ने दिया था दगा, अब गन्ना की तरफ किसानों का रुझान

2 min read
Google source verification
  • श्रीगंगानगर.इस बार श्रीकरणपुर क्षेत्र में गन्ना फसल का रकबा करीब चार से पांच हजार बीघा बढऩे की संभावना है। शुगर मिल प्रबंधन का कहना है कि पिछली बार कपास की फसल में गुलाबी सुंडी व अंधड़ से खेतों में 20 से 90 प्रतिशत तक फसल बर्बाद हो गई थी। वहीं, गन्ना की बंपर फसल हुई थी। पंजाब की तर्ज पर 391 रुपए प्रति क्विंटल भाव मिला। एक सीजन में किसानों की झोली में 53 करोड़ रुपए आया था। नरमा का विकल्प गन्ना की फसल बन रही है। इस कारण मोढ़ी व बीजू गन्ना की फसल का रकबा बढ़ रहा है। साथ ही इस बार गन्ना की फसल की अगेती की नई वैरायटी आई है। इसका किसानों ने अच्छा बिजान किया है। हालांकि पिछले वर्ष श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर, गजसिंहपुर सहित श्रीगंगानगर जिले में 12 हजार 301 बीघा क्षेत्रफल में गन्ना की फसल की बुवाई की थी। इससे पहले साल 9 हजार 200 बीघा में ही गन्ना की फसल थी। इस सीजन में 16 से 17 हजार बीघा में गन्ना की फसल का रकबा रहने की उम्मीद है।

ये है गन्ना की नई वैरायटी

  • शुगर मिल प्रबंधन का कहना है कि करणपुर क्षेत्र में इस बार गन्ना की पीबी-095, सीओ-15023, सीओएच-0160 गन्ना की नई वैरायटी की किसानों ने बुवाई की गई है। इस वैरायटी का उत्पादन व गन्ना का रस अच्छा है। प्रति क्विंटल 14 से 15 किलो गन्ना का रस निकलता है।

यह वैरायटी किसान पहले से कर रहे बुवाई

  • शुगर मिल प्रबंधन का कहना है कि करणपुर क्षेत्र का किसान लंबे समय से सीओ-238,सीओ-89003 अगेती गन्ना की वैरायटी की बुवाई करता आ रहा है। जबकि सीओ-7717 व सीओ-0118 गन्ना की लेट वैरायटी है। इसके अलावा पीबी-95160 वैरायटी भी कुछ किसान गन्ना की बुवाई करते हैं।

30 से 40 प्रतिशत मोढ़ी गन्ना का बढ़ेगा रकबा

  • शुगर मिल प्रबंधन का कहना है कि इस बार मोढ़ी गन्ना का रकबा 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। मोढ़ी गन्ना का सर्वे चल रहा है तथा 80 प्रतिशत गन्ना का सर्वे पूरा हो चुका है। मोढ़ी गन्ना शुगर मिल प्रबंधन के लिए लाभ का सौदा है। गन्ना का रस अच्छा होता है। पिछली बार तीन हजार 500 बीघा में मोढ़ी गन्ना था।

गन्ना पिराई की क्षमता बढ़ाई जाए

  • गन्ना उत्पादक किसानों की मांग है कि शुगर मिल की गन्ना पिराई की क्षमता प्रतिदिन 15 हजार क्विंटल की है जबकि इसको बढ़ाकर 25 क्विंटल की जाए।

प्रति बीघा 150 से 200 क्विंटल गन्ना का उत्पादन

  • शुगर मिल प्रबंधन का कहना है कि करणपुर क्षेत्र में ही गन्ना की मुख्य रूप से फसल होती है। प्रति बीघा गन्ना का उत्पादन 150 से 200 क्विंटल से अधिक होता है। गन्ना का भाव प्रति क्विंटल 391 रुपए प्रति क्विंटल तक होता है।

फैक्ट फाइल

  • गन्ना की फसल थी-12 हजार 301 बीघा में
  • गन्ना की फसल का उत्पादन-22 लाख क्विंटल
  • गन्ना पिराई के लिए मिला-14 लाख 17 हजार क्विंटल
  • चीनी की औसत रिकवरी रही -09 प्रतिशत
  • चीनी बनाई गई- एक लाख 17 हजार क्विंटल
  • पिछले वर्ष 12.46 लाख क्विंटल गन्ना हुआ था पिराई

गन्ना का रकबा बढ़ रहा

  • इस बार श्रीगंगानगर जिले में गन्ना की बुवाई चार से पांच हजार बीघा अधिक होने की संभावना है। पिछली बार साढ़े बाहर हजार बीघा में गन्ना की फसल थी। इस बार गन्ना का रकबा बढ़ रहा है।
  • सुधीर जावला, उप-महाप्रबंधक, राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल लिमिटेड।