श्रीगंगानगर. एनआईए NIA की टीमों की ओर से जिले में छह स्थानों पर दबिश की कार्रवाई चल रही है, जिसके चलते यहां इलाके में छिपे आरोपियों हडक़ंप मचा हुआ है। अभी 14 मई को ही पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर जिले में 170 स्थानों पर आरोपियों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी और अब एनआईए की टीम कार्रवाई कर रही है। एनआईए की टीमें जिले में छिपे गुर्गों की भी तलाश कर रही है। वहीं पुराने प्रकरणों में शामिल रहे आरोपियों से भी जानकारी ली जा रही है।
जानकारी के अनुसार पंजाब में हुई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या प्रकरण में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े व्यक्तियों की तलाश में एनआईए की ताबड़तोड़ छापों की कार्रवाई चल रही है। कुछ माह पहले भी एनआईए की ओर से इनपुट मिलने के बाद जिले में कई जगह छापे की कार्रवाई की गई थी।
इसके बाद बुधवार सुबह तडक़े एनआईए की टीम व पुलिस ने करीब छह स्थानों पर ताबड़ तोड़ छापों की कार्रवाई की है। यहां कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। सादुलशहर इलाके में भी छापे मारे गए हैं। जहां गैंगस्टरों से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इन छापों से पहले एनआईए ने जिला पुलिस की छह टीमें मांगी थी।
इसके बाद इन छह टीमों के साथ एनआईए के अधिकारियों ने छापे की कार्रवाई की है। बताय जा रहा है कि सादुलशहर इलाके में एक पेट्रोल पंप लूट के मामले में भी आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एनआईए की टीम जिले में इनपुट मिलने के बाद कार्रवाई कर रही है। इसके लिए पुलिस की छह टीमें उनके साथ है। छापों में क्या है मिला है। इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है।