22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मास्टर कॉलोनी में जलापूर्ति नहीं, बिगड़े हालात

http://bit.ly/2E6eXeU  

2 min read
Google source verification
water supply

मास्टर कॉलोनी में जलापूर्ति नहीं, बिगड़े हालात

मास्टर कॉलोनी में जलापूर्ति नहीं, बिगड़े हालात

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसइ और एक्सइएन को सुनाई खरी-खोटी

श्रीगंगानगर. शहर की मास्टर कॉलोनी में पिछले छह दिन से जलापूर्ति नहीं होने से सोमवार को लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कॉलोनी के आक्रोशित लोग पार्षद अभिषेक दाधीच के नेतृत्व में दोपहर को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक गुप्ता के ऑफिस में पहुंच गए। पिछले छह दिन से जलापूर्ति नहीं होने पर लोगों ने एसई के समक्ष विरोध प्रकट किया। इस पर एसई गुप्ता ने कहा कि मास्टर कॉलोनी शहर का एरिया है और यह नगरपरिषद के अंडर में आता है। आप विभाग के अधिशासी अभियंता शहर से मिलिए। इसके बाद सभी अधिशासी अभियंता शहर वीके जैन के ऑफिस में जाकर धरना लगा दिया। दस मिनट बाद एक्सइएन जैन ऑफिस में पहुंचे तो लोगों ने कहा कि बार-बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। एक्सइएन जैन ने दो दिन में मास्टर कॉलोनी में जलापूर्ति सामान्य करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कॉलोनी के लोग चेतावनी देकर वापस चले गए। जलापूर्ति में सुधार नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।

टेबल पर मटका रख जताया विरोध

कॉलोनी के लोग खाली मटका साथ लेकर आए। खाली मटका एक्सइएन जैन की मेज पर रख विरोध प्रकट किया। साथ ही कहा कि रविवार रात्रि को छह दिन बाद आधा घंटा पानी की आपूर्ति हुई। इसमें 25 मिनट तक पानी गंदा और बदबूदार पानी आया। जो पानी पीने के काबिल नहीं था। लोग पानी का सैंपल के तौर पर बोतल में गंदा पानी साथ लेकर आए। इस मौका पर पार्षद दाधीच, दिनेश शर्मा, अभिषेक अंतल, रवि कुमार, दीनानथ, बलजिंद्र सिंह, नियामत, डॉ. विजेंद्र सहित कॉलोनी के काफी लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।

एइएन नहीं उठाता फोन

मास्टर कॉलोनी में पिछले छह दिन से जलापूर्ति नहीं हो रही है। कॉलोनी के लोग जल संकट होने पर परेशान है। पार्षद दाधीच ने कहा कि एइएन को बार-बार फोन किया गया लेकिन फिर भी उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसको लेकर कॉलोनी के लोगों ने एइएन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
शहर में मंगलवार तक जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। ट्रांसफार्मर जलने की वजह से शहर में दो दिन जलापूर्ति प्रभावित हुई थी। इस कारण अब जलापूर्ति सामान्य होने में समय लग रहा है। मास्टर कॉलोनी में जलापूर्ति शुरू करवा दी गई है। एइएन फोन नहीं उठाने पर उनको पाबंद किया है।

वीके जैन अधिशासी अभियंता (शहर)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, श्रीगंगानगर।