
घड़साना में नौ और डेंगू रोगी मिले
-हालात नियंत्रण से बाहर, जिले में डेंगू रोगियों की संख्या 189 पर पहुंची
श्रीगंगानगर. जिले में डेंगू का डंक दिनोंदिन खतरनाक होता जा रहा है। जिले में शनिवार को 10 और डेंगू रोगियों की पहचान हुई जिसमें से नौ अकेले घड़साना क्षेत्र के हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीडि़तों की संख्या 189 तक पहुंच चुकी है जिनमें से चार की मौत हुई है।
चिकित्सा विभाग का दावा है कि घड़साना सहित जिले में एक-एक वार्ड एवं जिले के हर ब्लॉक में एंटीलार्वा गतिविधियां करवाई जा रही है। चिकित्सा विभाग की पूरी टीम घड़साना में लगी हुई है। लेकिन डेंगू बेकाबू हो चुका है।
राजकीय जिला चिकित्सालय की लैब में शनिवार को 70 बुखार पीडि़तों का एलाइजा टेस्ट हुआ। इसमें 10 रोगियों के डेंगू पॉजिटिव मिला। इनमें नौ रोगी अकेले घड़साना ब्लॉक के हैं। एक रोगी श्रीगंगानगर की पूजा कॉलोनी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.एच एस बराड़ ने डेंगू प्रभावित घड़साना क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
--------------
तपोवन प्रन्यास में 60 से अधिक रोगी भर्ती
जिला मुख्यालय स्थित तपोवन प्रन्यास में भी 60 से अधिक डेंगू और संभावित डेंगू रोगी (एनएस-1) भर्ती हैं। राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन सैनी ने बताया कि शनिवार को 70 रोगियों के सैंपल की एलाइजा जांच की गई। इनमें दस रोगियों को डेंगू पाया गया है। अभी तक 541 बुखार पीडि़त रोगियों की जांच में 86 को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
जिला चिकित्सालय के मेल मेडिकल ए व बी और फीमेल मेडिकल वार्ड में क्षमता से अधिक रोगी भर्ती है। इन दिनों बड़ी संख्या में बुखार व मलेरिया पीडि़त रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे उनमें डेंगू को लेकर भय बनाा हुआ है।
फैक्ट फाइल
-जिले में अभी तक डेंगू रोगी मिले -189
-घड़साना ब्लॉक में मिले डेंगू रोगी -147
- शनिवार को डेंगू रोगी मिले- 10
-अब तक डेंगू पीडि़तों की मौत -04
Published on:
27 Oct 2018 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
