कपड़े-बर्तन बेचने के बहाने ग्रामीण महिलाओं को झांसे में लेकर गहने ठगे
-एक महिला की सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
केसरीसिंहपुर (श्रीगंगानगर). क्षेत्र के गांवों में कपड़े व बर्तन आदि सामान बेचने वाली तीन महिलाओं की ओर से जेवरात की ठगी करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर गांव एक वी व गांव तीन वी के परिवारों की ओर से बुधवार देर शाम को अज्ञात तीन महिलाओं के खिलाफ पुलिस थाना में अलग अलग मामले दर्ज करवाएं है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गांव 3 वी की महिला सरोज देवी पत्नी गोविंदराम तथा तेज कौर पत्नी बलदेव सिंह और गांव एक वी की जसङ्क्षवदर कौर पत्नी गुरदेव सिंह ने पुलिस थाने में दर्ज करवाए गए मामले में बताया कि 10 अगस्त को दोपहर में तीन महिलाएं गांव की गलियों में कपड़े व पुराने समान के बदले नया सामान बेचने के लिए आई हुई थी। गांव की महिलाओं ने इनके नाम पते भी पूछे तो इन्होंने अपना नाम बिहार की सविता देवी, झारखंड की लक्ष्मी देवी व बोकारो की बिंदिया मल्लाह बताया। उन्होंने गांव की महिलाओं को विश्वास में लेकर दूसरे दिन अन्य कोई देने का झांसा दिया । आरोप है की ये तीनों महिलाएं तीन-चार दिन बाद घरों में फिर से आई और कहा कि यदि वे गहने देंगी तो इसके बदले 10 हजार नकदी व साथ में नए गहने भी देंगी। इस पर गांव 3 वी की जसविन्द्र कौर , सरोज देवी व तेज कौर ने लालच में आ कर अपने गहने दिखाने शुरू किए। इसी दौरान एक महिला सविता देवी ने रूमाल निकाल कर उनके सामने लहराया जिससे वे वही बेहोश हो गई । जब होश में आने पर उन्होंने देखा कि वे तीनों महिलाएं गायब थी और उनके गहने वहां नहीं थे। इसका पता चलने पर गांव में इनकी तलाश की गई । लेकिन वे मिली नहीं। बताया गया है कि गांव के किसी व्यक्ति ने गांव में घूम रही महिलाओं में से एक महिला की फोटो मोबाइल में कैद कर ली थी । जब ठगी की वारदात का पता चला तो इस ग्रामीण ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर ग्रामीणों को आगाह किया कि तीन महिलाएं कपड़े बेचने के नाम पर गांवों में ठगी की वारदात कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की ।इसी बीच इन महिलाओं के रायसिंहनगर की तरफ देखने व इन्हे पकडऩे की बात सामने आई है। इस बारे में थाना अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि वायरल फोटो वाली महिलाओं के रायङ्क्षसहनगर के आस पास होने की सूचनाएं मिली हैं । मामला दर्ज कर इन महिलाओ की तलाश की जा रही है।