6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीगंगानगर में मिला एक और कोरोना संक्रमित

इलाके में मंगलवार को एक और कोरोना संक्रमित रोगी सामने आया। इसके साथ ही क्षेत्र में कोरोना रोगियों का आंकड़ा २७७ तक पहुंच गया है। इस बार मिला कोरोना रोगी गांधी नगर में सामने आया है। यह पूर्व के रोगी के संपर्क में रहा है तथा उसी परिवार का सदस्य है। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चिकित्सा विभाग के दल ने उसे राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

less than 1 minute read
Google source verification
श्रीगंगानगर में मिला एक और कोरोना संक्रमित

श्रीगंगानगर में मिला एक और कोरोना संक्रमित

-पूर्व के रोगी का परिजन मिला संक्रमित
-चिकित्सा विभाग के दल ने पहुंचाया राजकीय जिला चिकित्सालय
श्रीगंगानगर. इलाके में मंगलवार को एक और कोरोना संक्रमित रोगी सामने आया। इसके साथ ही क्षेत्र में कोरोना रोगियों का आंकड़ा २७७ तक पहुंच गया है। इस बार मिला कोरोना रोगी गांधी नगर में सामने आया है। यह पूर्व के रोगी के संपर्क में रहा है तथा उसी परिवार का सदस्य है। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चिकित्सा विभाग के दल ने उसे राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इसके साथ ही संबंधित इलाके में सैनेटाइजेशन आदि गतिविधियां भी करवाई गई।

एक दिन के अंतराल से आया रोगी सामने
इलाके में पिछले कई दिन से बड़ी संख्या में रोगी मिलने के बाद सोमवार को कोई रोगी सामने नहीं आया वहीं मंगलवार दोपहर तक बड़ी संख्या में सैंपल रिपोर्ट तो आई लेकिन अच्छी बात रही कि एक को छोडक़र शेष सभी नेगेटिव रही।

चिकित्सा विभाग के दल हुए सक्रिय
इलाके में रोगी मिलने की जानकारी मिलने के साथ ही विभागीय दल मौके पर पहुंचा तथा रोगी को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान इलाके में आवश्यक गतिविधियों को भी अंजाम दिया गया। जिस परिवार में मंगलवार को रोगी मिला है, उसमें पूर्व में ही भी एक संक्रमित मिल चुका है तथा मंगलवार को मिला रोगी पूर्व के रोगी के निकट संपर्क में था।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग