8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रातभर जागी पुलिस टीम, प्रदेश में श्रीगंगानगर पुलिस का पहला प्रयास रहा सफल

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए श्रीगंगानगर पुलिस की ओर से प्रदेश में एक नया प्रयास किया गया है, जो चौबीस घंटे के दौरान सफल रहा है।

2 min read
Google source verification
No accident Day

श्रीगंगानगर.

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए श्रीगंगानगर पुलिस की ओर से प्रदेश में एक नया प्रयास किया गया है, जो चौबीस घंटे के दौरान सफल रहा है। इसमें पुलिस ने जिलेभर में शनिवार शाम पांच बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक हाइवे व अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच की व रात दो बजे बाद वहां आने वाले वाहन चालकों को चाय पिलाकर तरो-ताजा किया। इस दौरान मुख्य मार्गों पर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर व जिले में वाहन चलाने वालों पर हुई लगातार कार्रवाई के बाद हादसों में कमी आई है और पिछले सालों की तुलना में मृत्यु दर में करीब बीस फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

इसे देखते हुए पुलिस की ओर से शनिवार को नो एक्सीडेंट-डे मनाया गया। इस दौरान पुलिस ने जिले में शनिवार को हादसे रोकने के लिए पूरा प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार महावर के निर्देश पर नो एक्सीडेंट-डे के तहत साल के आखिरी माह में पुलिस की ओर से शनिवार का दिन तय था। शनिवार को शाम पांच बजे के बाद शहर के चारों तरफ हाइवे व प्रमुख मार्गों पर चार स्थानों पर पुलिस की ओर से नाकाबंदी शुरू की गई, जो रविवार सुबह पांच बजे तक चली।

इसके बाद सुबह पांच बजे के बाद रविवार शाम पांच बजे तक पुलिस की ओर से सतर्कता बरती गई। जिले में अन्य थाना पुलिस की ओर से भी नाकेबंदी कर वाहनों को रोका गया, लेकिन किसी वाहन पर कार्रवाई नहीं गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात को व दिन में चौबीस घंटे जिले में कोई हादसा नहीं हुआ। इसके चलते यह पुलिस का प्रयास सफल रहा। इस दौरान शनिवार रात करीब दस बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक सिटी सीओ तुलसीदास पुरोहित व यातायात प्रभारी सुशील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी नाकों पर ही मौजूद रहे।


पुलिस ने पहनी सुरक्षा जैकेट
इस प्रयास के तहत पूरी रात नाकाबंदी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए सेफ ड्राइव, सेव लाइफ संस्था की ओर से सुरक्षा जैकेट मुहैया कराई गई। इन जैकेटों को पहनकर नाकों पर पुलिसकर्मी पूरी रात वाहनों को रुकवाते रहे। जैकेट में रिफ्लेक्टर लगे होने के कारण वाहन की लाइट पड़ते ही यह चमकने लगती है, जिससे पुलिसकर्मियों को हादसे का खतरा नहीं रहता है।