
मानव श्रृंखला में जुटे हजारों लोग, हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा
श्रीगंगानगर.
शहीदों को सम्मान देने के लिए श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को 'मानव शंृखलाÓ कार्यक्रम में जबर्दस्त उत्साह रहा। निर्धारित समय सुबह 10 बजे सुखाडिय़ा सर्किल के भारत माता चौक पर स्थापित 111 फीट के राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद निहालचंद, खान राज्यमंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी और जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने ध्वजारोहण के बाद मानव शंृखला को हरी झंडी दिखाई।
इसके बाद एक-दूसरे के हाथ पकड़कर लोग मानव शंृखला बनाने की होड़ जुट गए। जिला मुख्यालय पर सुखाडिय़ा सर्किल से जस्सासिंह मार्ग होते हुए पदमपुर रोड पर मानव शंृखला बनाई गई। दोपहर बाद 12.35 बजे हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई
छात्र-छात्राओं में जबर्दस्त उत्साह मानव शंृखला बनाने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं में जबर्दस्त उत्साह रहा। सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्काउट और एनसीसी कैडेट्स ने इसे एक उत्सव की भांति लिया। देशभक्ति गीतों के बीच छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। युवाओं के दल राष्ट्रीय ध्वज लेकर मानव शंृखला में शामिल हुए।
जिला प्रशासन ने झौंकी ताकत मानव शंृखला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने ताकत झौंक दी। अपने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा दिया। जिला पुलिस प्रशासन भी एसपी योगेन्द्र यादव के निर्देशन में कानून व्यवस्था बनाने में जुटा रहा।
श्रीगंगानगर जिले में 175 किमी जिले में 175 किमी में मानव शंृखला बनाई जा रही है। जिला मुख्यालय से रोजड़ी तक का जिम्मा श्रीगंगानगर जिला प्रशासन ने लिया है। कार्यक्रम के दौरान इस पूरे मार्ग पर यातायात को बंद रखा गया। वैसे राज्य के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में 700 किमी की मानव शृंखला का निर्माण किया जा रहा है।
गर्मी और उमस के बावजूद कम नहीं हुआ उत्साह गर्मी और उमस के बावजूद मानव शंृखला में जुटे छात्र-छात्राओं, आमजन, कर्मचारियों अधिकारियों और महिलाओं में उत्साह कम नहीं हुआ। हालांकि समाजसेवी दल, स्काउट, एनसीसी कैडेट्स ने शृंखला में जुटे लोगों के लिए जगह-जगह पानी की व्यवस्था की थी।
दोपहर बाद एक बजे भारत माता चौक पर देशभक्ति गीत के साथ मानव शहीदों को सम्मान देने के लिए श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को 'मानव शंृखलाÓ कार्यक्रम में जबर्दस्त उत्साह रहा। निर्धारित समय सुबह 10 बजे सुखाडिय़ा सर्किल के भारत माता चौक पर शहीदों को सम्मान देने के लिए श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को 'मानव शंृखलाÓ कार्यक्रम में जबर्दस्त उत्साह रहा। निर्धारित समय सुबह 10 बजे सुखाडिय़ा सर्किल के भारत माता चौक मानव शृंखला विसर्जित हुई।
Published on:
14 Aug 2018 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
