25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट के मामलें में पुलिस ने आरोपित दो सगे भाईयों को किया गिरफ्तार

तीन दिन पूर्व सीमा सुरक्षा बल १६ वी बटालियन के कार्यवाहक कमाण्डेंट की पत्नी से नईमंडी में दिनदहाड़े पर्स छीनने के मामलें में पुलिस ने दो आरोपितों को ग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 1 Oct 2017, 9:26 AM IST

LOOT

लूट के मामलें में पुलिस ने आरोपित दो सगे भाईयों को किया गिरफ्तार

घड़साना.

तीन दिन पूर्व सीमा सुरक्षा बल १६ वी बटालियन के कार्यवाहक कमाण्डेंट की पत्नी से नईमंडी में दिनदहाड़े पर्स छीनने के मामलें में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक सगे भाई है। दोनों युवक स्मेक के आदतन नशेड़ी है। पुलिस ने आरोपितों को शनिवार को न्यायायल में पेश कर तीन दिन रिमाण्ड पर लिया है। कार्यवाहक थानाधिकारी अस्त अली खान ने बताया कि बीएसएफ आलाधिकारी उदयप्रताप सिंह चौहान की पत्नी पल्लवी चौहान 28 सितम्बर शाम को पुत्र के साथ बाजार में खरीदारी करने आयी थी।

बसस्टेण्ड बाजार में बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला के हाथों से बेग (पर्स) छीन लिया। लूटपाट करने के बाद आरोपितों की दो स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज में चेहरा आ जाने से तलाशी अभियान पूरी रात चलाया। आरोपित युवकों ने तेज गति से बाइक चलाने पर कई लोंगो ने देख लिया था। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने लूटपाट की घटना में उक्त युवकों को गांव ५ के की तरफ जाते देखने की सूचना पुलिस को मिली। शुक्रवार रात्रि को अनूपगढ वृत के डीवाईएसपी सोहनराम, अनूपगढ थाना पुलिस के साथ कार्यवाहक थानाधिकारी ने चक 5 के में बोहड़सिंह जटसिख के घर पर छापा मारा। आरोपित युवकों ने तेज गति से बाइक चलाने पर कई लोंगो ने देख लिया था। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल किया गया।

बोहड़सिंह के पुत्र सोते हुए मिले तथा स्मेक के नशे में मिले। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद नशे की हालत में होने पर मेडीकल मुआयना भी करवाया। प्रारम्भिक पूछताछ में बोहड़सिंह जटसिख के पुत्र आरोपित दिलबाग सिंह (28) तथा उसका भाई मनप्रीत सिंह (22) ने स्मेक खरीदने के लिए लूट करने की बात कही है।

कार्यवाहक थानाधिकारी अस्त अली खान ने बताया कि बीएसएफ आलाधिकारी उदयप्रताप सिंह चौहान की पत्नी पल्लवी चौहान २८ सितम्बर शाम को पुत्र के साथ बाजार में खरीदारी करने आयी थी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग